फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   no poewsr supply, surbara village, protest in jind

सुरबरा गांव में कई दिनों से छाया बिजली संकट

Fri, 01 Jul 2016 12:33 AM IST
jind
jind Updated Fri, 01 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
no poewsr supply, surbara village, protest in jind
बिजली निगम कार्यालय के बाहर बैठी सुरबरा गांव की महिलाएं। - फोटो : bureau
 सुरबरा गांव में पिछले कई दिनों से बिजली नहीं आने से नाराज ग्रामीणों ने निगम कार्यालय में पहुंचकर जमकर बवाल काटा। ग्रामीणों के साथ निगम कार्यालय पहुंची महिलाओं ने प्रदेश सरकार व निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निगम कार्यालय के अंदर अपना कब्जा जमा लिया और समाधान होने के बाद ही कार्यालय से जाने की बात पर अड़ी रही। इसके बाद बिजली निगम एसई दलजीत सिंह के समझाने के बाद ही महिलाएं शांत हुईं और एसई ग्रामीणों के साथ गांव में मौका देखने पहुंचे। महिला छोटो, बीरमति व अन्य महिलाओं ने बताया कि पिछले कई दिनों से गांव में बिजली नहीं है। गर्मी के मौसम में ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। साथ ही पशुओं के लिए चारे भी किल्लत है। वहीं खेतों में भी बिजली नहीं आने के कारण धान की रोपाई नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनकी बिजली सप्लाई नरवाना से जुड़ी हुई थी, लेकिन निगम द्वारा काकड़ौद से बिजली सप्लाई जोड़ दी गई। काकड़ौद के ग्रामीण अपने यहां से सुरबरा की बिजली लाइन जोड़ने नहीं दे रहे हैं। वहीं इस मामले में निगम अधिकारी भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। महिलाओं द्वारा निगम कार्यालय में कब्जा जमा लेने के बाद एसई ने महिलाओं को समझाकर शांत किया और उसके बाद सुरबरा गांव में पहुंचकर मौका देखा। एसई ने निगम अधिकारियों को सुरबरा गांव की बिजली तुरंत बहाल करने के आदेश दिए। एसई के आदेश के बाद काकड़ौद गांव से सुरबरा गांव की बिजली लाइन जोड़ने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन


मूलभूत सुविधाओं का है संकट
गांव में पिछले कई दिनों से बिजली गुल है, जिससे बुरा हाल है। पशुओं के लिए चारा तक नहीं है। वहीं पेयजल से लेकर अन्य मूलभूत सुविधाओं का संकट है।
- बीरमति, ग्रामीण

फसलें हो रही हैं प्रभावित
बिजली नहीं आने के कारण खेतों में फसलें प्रभावित हो रही हैं। हरे चारे व अन्य फसलें सूख रही हैं। वहीं धान की रोपाई भी नहीं हो पाई है।
- छोटो, ग्रामीण

नरवाना लाइन पर ओवरलोड है। इस वजह से सुरबरा गांव में काकड़ौद लाइन से जोड़ा जाएगा। मौका देखकर बिजली सप्लाई जोड़ने के लिए काम शुरू करवा दिया है। शाम तक काकड़ौद बिजली सप्लाई बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन

- दलजीत सिंह, एसई
बिजली निगम


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed