फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   No fear of khaki, thieves carried out six incidents in 15 days

Jind News: खाकी का नहीं डर, चोरों ने 15 दिनों में छह वारदात को दिया अंजाम

Wed, 30 Nov 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
No fear of khaki, thieves carried out six incidents in 15 days
जनरल स्टोर में घुसा चोर सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद। - फोटो : Jind
जींद। सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। अब दस से 15 दिनों में धुंध का दौर भी शुरू हो जाएगा। जैसे ही सर्दी का मौसम शुरू हुआ है वैसे ही बाजारों में चोरी की वारदात बढ़ गई हैं। पिछले 15 दिनों की बात करें तो शहर में छह जगह चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है।
विज्ञापन

29 नवंबर की रात को बैंक रोड पर दो दुकानों को निशाना बनाते हुए चोर हजारों रुपये का सामान और 50 हजार से ज्यादा नकदी चोरी कर ले गए। चोर दुकानों में ताले और दरवाजे तोड़कर अंदर घुसे और चोरी की वारदात की गई। हालांकि चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

पुलिस रात के समय चौक-चौराहों से गायब रहती है। रात को पुलिस की बाजारों में गश्त भी कम ही है। ऐसे में चोर बेखौफ होकर दुकानों को निशान बनाकर चोरियों की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। दुकानदारों का आरोप है कि इससे पहले भी चोरी की वारदातों की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी जा चुकी है, लेकिन पुलिस आज तक चोरों को नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही रात में दो दुकानों में चोरी
बैंक रोड पर 29 नंवबर की रात दो जनरल स्टोरों के ताले, दरवाजे और खिड़की तोड़ी गई। जहां से चोर 55 हजार की नकदी और लगभग 50 हजार रुपये का आर्टिफिशियल सामान चोरी कर ले गए। दोनों वारदातें एक ही समय में हुई। तोपखाना मोहल्ला निवासी पुनीत ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है कि वह बैंक रोड पर मैसर्ज सालासर जनरल स्टोर के नाम पर से दुकान चलाता है। 29 नवंबर रात को वह अपनी दुकान को अच्छी तरह से बंद करके घर चला गया था। अगले दिन सुबह आकर देखा तो उसकी दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले को भी तोड़ा गया था। अंदर जाकर सामान चैक किया तो लगभग 25 हजार रुपये की आर्टिफिशियल ज्वेलरी और गल्ले में रखे 50 हजार रुपये भी गायब मिले। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर जो कि दुकान में आते हुए और चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दुकान के नजदीक ही दूसरी दुकान पर भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
3-4 महीने पहले हुई थी चोरी, अब फिर हुई वारदात
बैंक रोड पर जिस जनरल स्टोर में 29 नवंबर की रात को चोरी हुई, उसी में तीन-चार महीने भी चोरी हुई थी। उस समय चोर पैसे और सामान तो चोरी नहीं कर पाए थे, लेकिन दुकान के खाते संबंधित कागजात चोरी कर ले गए थे। उस समय शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन आज तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। अब दोबारा फिर चोरों ने इस दुकान को निशाना बनाया गया। दुकानदार स्वयम बंसल ने पुलिस को शिकायत दे दी है, जिस पर पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। चोर इस दुकान से पांच हजार रुपये की नकदी और लगभग 25 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
घटना-1
13 नवंबर की रात को गुरुद्वारा के पास दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात लोग बिजली का सामान चोरी कर ले गए थे। दुकानदार सार्थक सिंगला ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह गुरुद्वारा के पास प्रोपराइटर पूजा ट्रेडर्स के नाम से दुकान चलाता है। 13 नवंबर की रात को वह अपनी दुकान को सही ढंग से बंद करके गया था। अगले दिन सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि शटर के दोनों ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, वाई-फाई रूटर, कैमरा बॉक्स, चार एमएम के छह बंडल, एलईडी बल्ब, एमसीबी के तीन बॉक्स गायब मिले थे।
घटना-2
14 नवंबर को शहर की इंदिरा कालोनी के एक मकान से चोर ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए थे। आरा रोड स्थित इंदिरा कालोनी निवासी सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 नवंबर को वह अपने परिवार के साथ सालासर दर्शन के लिए गया था। अगले दिन आए तो देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा है। सामान की जांच की तो पता चला कि अलमारी में रखे हुए 15 सोने के आभूषण और नकदी गायब मिली थी।
घटना-3
पटियाला चौक स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात लोग हजारों रुपये की पैसों की मालाएं, कपड़े और जूते चोरी कर ले गए थे। हकीकत नगर निवासी साहिल ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 19 नवंबर की रात को पटियाला चौक स्थित दुकान से चोर ताला तोड़कर दो हजार रुपये की दो माला, एक हजार की सात माला, 500 की आठ माला और दो हजार रुपये की नकदी, 10-12 जोड़ी जूते, बच्चों के कपड़े गायब मिले थे।
घटना-4
पटियाला चौक स्थित हांसी रोड पर चोर कंप्यूटर सेंटर के ताले तोड़कर 50 किलोग्राम वजनी तिजोरी चोरी करके ले गए थे। तिजोरी में डेढ़ लाख रुपए की नकदी व अन्य कागजात थे। घटना को अंजाम देकर आरोपी तिजोरी को झांझ गांव के खेतों में फेंक गए। 27 नवंबर को कंप्यूटर सेंटर संचालक सुनील अरोड़ा ने शहर थाना पुलिस को शिकायत में बताया था कि निर्माणाधीन धर्मशाला से सीढ़ी से कंप्यूटर सेंटर की छत पर चढ़कर दरवाजा तोड़ा और फिर मेज के अंदर बनी लोहे की तिजोरी को चोरी कर ले गए थे।
बाजारों में गश्त बढ़ाए पुलिस
सर्दी शुरू होते ही चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। पिछले दिनों से चोरी वारदात बढ़ गई हैं। 28 नवंबर की रात को बैंक रोड पर चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। चोर सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस को चाहिए कि जल्द चोरों को काबू करे। चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए।

-राजकुमार गोयल, अध्यक्ष, जींद विकास संगठन
सर्दी के दिनों में चोरी की वारदातें नहीं हो, इसके लिए सभी चौकी और थाना प्रभारियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश हैं। रिहायशी और बाजारों में गश्त को बढ़ा दिया है। दुकानदार भी अपने दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं, ताकि चोरी की वारदातें करने वाले आरोपियों को जल्द काबू किया सके।
-नरेंद्र बिजराणिया, एसपी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed