फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   No drop in AQI even after implementation of Grape-2

Jind News: ग्रैप-2 लागू के बाद भी एक्यूआई में गिरावट नहीं

Sat, 25 Oct 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 25 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
No drop in AQI even after implementation of Grape-2
25जेएनडी16-शहर में सुबह के समय छाया स्मॉग। संवाद
जींद। ग्रैप-2 लागू होने के बाद भी जिले की हवा बेहद खराब है। शनिवार को जिले का एक्यूआई 293 दर्ज किया गया। बढ़ते प्रदूषण के चलते नागरिक अस्पताल में आंखों में जलन, बुखार, खांसी और जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

दिवाली के अलगे दिन एक्यूआई 430 से ऊपर जा पहुंचा था लेकिन अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। हांलाकि सुबह-शाम पार्काें में टहलने वाले लोगों को खासी परेशानी हो रही है। उनकी आंखों व नाक के माध्यम से प्रदूषण शरीर के अंदर जा रहा है। इसके कारण बीमार होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

वहीं नागरिक अस्पताल में भी 30 प्रतिशत मरीज बुखार, खांसी और जुकाम के आ रहे हैं। इसके अलावा नेत्र चिकित्सकों के पास भी मरीजों की ओपीडी बढ़ने लगी है। हालांकि नागरिक अस्पताल में नेत्र चिकित्सक नहीं है। मरीजों को शहर के निजी अस्पतालों में ही आंखों का चेकअप करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पराली जलाने के मामले भी घटे
जिले में इस बार धान के अवशेष जलाने के मामलों में काफी कमी आई है। पिछले साल यह आंकड़ा 50 से ऊपर पहुंच गया था लेकिन अब तक यह आंकड़ा आठ पर ही आया है। अब तक आठ किसानों पर 40 हजार रुपये जुर्माना भी लगा है। यह सब लोगों की जागरूकता के कारण ही संभव हुआ है। हालांकि आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए कृषि विभाग की टीम निगरानी रखे हुए है।
ग्रैप-2 के नियम अभी तक नहीं हुए लागू
ग्रैप की स्टेज-2 के नियमों के लागू होने पर एनसीआर में मुख्य रूप से सड़क पर वाहनों की संख्या सीमित की जानी थी लेकिन प्रशासन ने अभी तक यह निर्णय नहीं लिया है। धूल और धुएं को कम करने के लिए विशेष उपाय भी किए जाने थे लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया है। यदि कुछ दिनों में हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड स्टेज-3 की पाबंदियां लागू करने पर विचार कर सकता है।

वर्जन
जिले में ग्रैप-2 लागू है। निर्माण कार्य बंद करवाए जाएंगे वहीं खुले में आग जलाने पर प्रतिबंध है। यदि किसी के खिलाफ ग्रैप-2 के नियमों के उल्लंघन करने की शिकायत आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-अनिल कुमार, एसडीओ, जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed