फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   No drinking water connection in the house... yet bills were handed over

Jind News: घर में पेयजल कनेक्शन नहीं...फिर भी थमा दिए बिल

Fri, 05 Dec 2025 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
No drinking water connection in the house... yet bills were handed over
05जेएनडी10-शमशेर।
जींद। जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। हैबतपुर गांव में 80 प्रतिशत घरों में पेजयल कनेक्शन नहीं हैं। विभाग ने 30 से ज्यादा ग्रामीणों को पेयजल कनेक्शन के बिल भेज दिए हैं जिनके घरों में पेयजल कनेक्शन है ही नहीं। बिना सुविधा बिल थमाए जाने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

ऐसे में पंचायत ने विभाग को पत्र लिखकर ग्रामीणों के पेयजल कनेक्शन बिल कटवाने की मांग की है। वहीं, वर्ष 2022 में भी विभाग ने 50 घरों में पेयजल कनेक्शन के बिल जारी कर दिए थे।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग हर घर हर नल योजना के तहत हैबतपुर गांव में ग्रामीणों को पेयजल मुहैया नहीं करवा पाया है लेकिन कागजों में सही साबित करने के लिए ग्रामीणों को पेयजल के बिल थमाने शुरू कर दिए हैं।ग्रामीणों को आसपास खेतों से पीने का पानी लाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने केवल अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के घरों में ही पानी की पाइप लाइन बिछाई है जबकि बाकी गांव आज भी पाइप लाइन बिछाए जाने के इंतजार में हैं।
पंचायत ने विभाग को भेजी शिकायत
गांव में पेयजल कनेक्शनों के बिल आने के बाद पंचायत ने विभाग को शिकायत भेजी है। शिकायत में कहा गया है कि गांव में 80 प्रतिशत घरों में पेयजल पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। विभाग ने घरों में पेयजल कनेक्शन दिखाकर बिल भेजे हैं जोकि लापरवाही है। उन्होंने वर्ष 2022 में भी विभाग शिकायत दी थी। उस समय विभाग ने माना था कि यह बिल गलती से जारी हो गए थे। अब फिर यह मामला दोबारा से सामने आ गया है। 2022 में यह मामला सांसद रमेश कौशिक और विधायक डॉ. कृष्ण मिड्डा के पास भी पहुंचा था। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से संपर्क किया गया जिस पर अधिकारियों ने कहा था कि जिन घरों में पेयजल कनेक्शन नहीं है उनको बिल भरने की जरूरत नहीं है।
--------------------------

मेरे घर में पेयजल कनेक्शन नहीं है। फिर भी विभाग ने मेरे घर 900 रुपये का बिल भेज दिया है। अब वह कैसे बिल भरें जब पेयजल ही नहीं मिल रहा है। -रामकुमार, हैबतपुर

जन स्वास्थ्य विभाग ने मुझे पेयजल कनेक्शन का 900 रुपये का बिल थमा दिया है। वर्ष 2022 में भी बिल भेजा था जबकि घर में पेयजल कनेक्शन नहीं है। -शमशेर, हैबतपुर

हैबतपुर गांव में गलती से पेयजल कनेक्शन के बिल जारी हुए हैं। एसडीओ को शिकायत देकर ग्रामीण अपना बिल कटवा सकते हैं।
-भानूप्रताप, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग जींद


05जेएनडी10-शमशेर।

05जेएनडी10-शमशेर।

05जेएनडी10-शमशेर।

05जेएनडी10-शमशेर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed