फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   No arrest of the accused of gang rape, the victim demanded euthanasia

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, पीड़िता ने की इच्छा मृत्यु की मांग

Mon, 11 Oct 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
No arrest of the accused of gang rape, the victim demanded euthanasia
जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन माह पहले घर में घुसकर विधवा से दुष्कर्म करने के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे आहत पीड़ित महिला ने राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके साथ 14 जुलाई की रात को परिवार के ही तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। जिसकी शिकायत उसने महिला थाना पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। इसके बाद दुष्कर्म के आरोपियों ने उस पर शिकायत वापस लेेने का दबाव बनाया। वह नहीं मानी तो आरोपियों ने 18 सितंबर की रात को उस पर तेजधार हथियार व लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। मामले की सूचना दी तो पुलिस ने उसको शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर केवल एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया। महिला ने बताया कि उसकी जान को खतरा बना हुआ है। आरोपी उस पर समझौता करने का दबाव बनाकर धमकी दे रहे हैं। महिला ने कहा कि वह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के तमाम अधिकारियों के पास जा चुकी है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। पुलिस कार्रवाई नहीं होने से आहत महिला ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है।
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में डीएनए जांच के लिए भेजा
महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि उन्होंने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों के डीएनए को जांच के लिए भेजा गया है, ताकि स्पष्ट हो जाय की दुष्कर्म हुआ है या नहीं। रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed