फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   No arrest for demanding extortion, fury among city traders

रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तारी नहीं, शहर के व्यापारियों में रोष

Thu, 28 Oct 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
No arrest for demanding extortion, fury among city traders
पीड़ित परिवार से मिलने आए राजीव जैन। - फोटो : Jind
जींद। शहर की पुरानी अनाज मंडी में मंगलवार को व्यापारी भाइयों से पिस्तौल के बल पर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में शहर के व्यापारियों में रोष बना हुआ है। जिसके चलते व्यापारियों ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिया था। इसका समय भी पूरा होने में एक दिन बाकीहै, लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

इस मामले में व्यापारियों के रोष और दहशत को देखते हुए वीरवार को वैश्य महासम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस पर उन्होंने कहा कि यह मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया गया है। इस पर उन्होंने व्यापारी नितिन गोयल से मुलाकात करके पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह ऐलनाबाद उपचुनाव में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ इस घटनाक्रम को साझा किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और ऐसी वारदात करने वाले दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि पूरे मामले को लेकर वह खुद पुलिस अधिकारियों से बात करके जल्द से जल्द दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला इकाई द्वारा पीड़ित दुकानदार की मदद की जाएगी। भविष्य में भी किसी प्रकार की असुरक्षा का सामना करने वाले व्यापारी भाइयों के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय समय पर गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापारी करेंगे आंदोलन
इस मामले में व्यापारी महाबीर कंप्यूटर ने कहा कि व्यापारियों में भारी रोष है। अगर तीन दिन के अंदर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करती है तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इसके लिए व्यापारियों ने अंदरखाने रणनीति भी बनाई हुई है। उन्होंने कहा कि शहर में कोई भी व्यापारी किसी भी समय सुरक्षित नहीं है। जब शहर के मध्य में इस तरह की बड़ी वारदात को अंजाम देते समय बदमाश नहीं घबरा रहे।

शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई हैं। रंगदारी की वारदात को अंजाम देने के सभी आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed