{"_id":"67572eaa4d5867aaf5067d51","slug":"no-action-taken-against-those-accused-of-assault-jind-news-c-199-1-sroh1006-126864-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मारपीट के आरोपियों पर नहीं की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मारपीट के आरोपियों पर नहीं की कार्रवाई
Mon, 09 Dec 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड पर सैनी धर्मशाला के सामने स्थित फोटो स्टूडियो में घुसकर दुकानदार के बेटे के साथ मारपीट और सामान तोड़ने वाले युवकों के खिलाफ दुकानदार ने डायल 112 के साथ पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दी, मगर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में व्यापार मंडल ने आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
दुकानदार राममेहर सैनी ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि रविवार शाम को उसका बेटा हर्षित दुकान में बैठा था। चार युवक आए और बेटे के साथ मारपीट करने लगे। युवकों ने दुकान में रखे लैपटॉप, प्रिंटर भी तोड़ दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई। उसके बाद रोहतक रोड चौकी में जाकर भी शिकायत दी गई, लेकिन अभी तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
सोमवार को व्यापारमंडल के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गोयल के नेतृत्व में दुकानदारों का एक शिष्टमंडल रोहतक रोड चौकी इंचार्ज से मिला और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। गोयल ने कहा कि दुकान पर आकर मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। यदि नहीं की गई तो वे इस मामले में पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे।