फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nine people injured in fights over tightening of girls

लड़कियों पर फब्तियां कसने पर हुए झगड़े में नौ लोग घायल

Tue, 16 Feb 2021 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Nine people injured in fights over tightening of girls
मारपीट वाले स्थल पर मौजूद भीड़ और पुलिस। संवाद - फोटो : Jind
रामपुरा रोड पर स्थित एक फास्ट फूड की दुकान में लड़कियों पर फब्तियां कसने पर सोमवार देर शाम को ग्राहकों और दुकान के कर्मचारियों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें नौ लोग घायल हो गए। दोनों तरफ से तेजधार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक पक्ष से गांव साहनपुर निवासी अजय, विक्की, अंकुश खातला, आजाद निम्राबाद तथा दूसरी तरफ से दुकान पर काम करने वाले ललित, राहुल, मनोज, जितेंद्र और पिंकू घायल हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दुकान में कुछ युवक आए थे। उनके साथ दो युवतियां भी थीं। इन युवतियों पर फब्तियां कसने को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों तरफ से तेजधार हथियारों का इस्तेमाल हुआ, जिसमें दुकान में भी काफी तोड़फोड़ की गई। आसपास के दुकानदारों ने सूचना पुलिस को दी। शहर थाना प्रभारी दीपक ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। एक-दो युवक के सिर में काफी चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दीपक ने कहा कि पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है। इसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

 नागरिक अस्पताल में दाखिल घायल युवक। संवाद

नागरिक अस्पताल में दाखिल घायल युवक। संवाद - फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed