फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nine passengers traveled in Jind to Sonipat train on the first day

पहले दिन जींद से सोनीपत ट्रेन में नौ यात्रियों ने किया सफर

Mon, 06 Dec 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Nine passengers traveled in Jind to Sonipat train on the first day
जींद जंक्शन का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
जींद। जींद जंक्शन से सोमवार को सुबह साढ़े 10 बजे पैसेंजर ट्रेन सोनीपत के लिए निकली। इसमें पहले दिन केवल नौ यात्रियों ने सफर किया। हालांकि गोहाना से आगे भी सोनीपत के लिए कुछ यात्री ट्रेन में बैठे, लेकिन पहले दिन यात्रियों का ट्रेन में सफर को लेकर कोई खास रुझान नहीं दिखा।
विज्ञापन

हालांकि अभी तक यात्रियों को ट्रेन चलने के बारे में पक्की जानकारी नहीं थी, इसलिए यात्रियों की संख्या काफी कम रही। इसके अलावा अब रेलवे ने जींद से सोनीपत के बीच का किराया 25 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया है। इस कारण भी यात्रियों की संख्या कम हो सकती है।
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन में पहले जींद से पिंडारा के पांच रुपये, ललित खेड़ा, भंभेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंदराई तक के 10 रुपये लगते थे। इसके बाद गोहाना के 15 रुपये और बड़वासनी तथा सोनीपत के 25 रुपये लगते थे। रेलवे ने अब बुटाना हाल्ट तक का किराया 30 रुपये कर दिया है तो खंदराई और गोहाना तक के 35 रुपये देने होंगे। सोनीपत तक यात्रियों को 50 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चलती थीं तीन ट्रेनें, अभी तक एक ही बहाल हुई
कोरोना से पहले जींद से सोनीपत के बीच तीन ट्रेनें चलती थीं। अभी तक एक ही ट्रेन बहाल हो पाई है। रेल यात्रियों ने मांग की है कि सभी ट्रेनें बहाल की जाएं और पैसेंजर के रूप में चलाई जाए, जिनमें किराया पहले की तरह सामान्य हो। यात्रियों ने कहा कि दोगुना किराया कर दिया गया है, जिससे आम आदमी की जेब ढीली हो रही है।

जींद रेलवे जंक्शन के अधीक्षक जयप्रकाश ने कहा कि जींद से गोहाना होते हुए सोनीपत के बीच चली ट्रेन में पहले दिन नौ यात्रियों ने सफर किया। इससे पहले रविवार को शुरू हुई जींद से कुरुक्षेत्र की ट्रेन में 65 और जींद से पानीपत की ट्रेन में तीन यात्रियों ने सफर किया। इस सप्ताह में ही यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed