फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nine corona positives were found on Friday, 55 people recovered

शुक्रवार को नौ कोरोना पॉजिटिव मिले, 55 लोग ठीक हुए

Sat, 12 Jun 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nine corona positives were found on Friday, 55 people recovered
जून महीने में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लगने शुरू हो गया है। शुक्रवार को 1061 लोगों की रिपोर्ट में केवल नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शुक्रवार को 55 लोग ठीक हुए हैं जबकि किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। जून महीने में अब तक चौथा ऐसा दिन आया है जब किसी की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि शुक्रवार को 1061 लोगों की रिपोर्ट मिली, जिनमें से नौ लोगों को संक्रमित पाया गया है। अब तक जिले में 21100 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 20407 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 529 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 164 संक्रमित हैं। नागरिक व अन्य निजी अस्पतालों में 39 लोग दाखिल हैं। शुक्रवार को संक्रमण की दर 0.84 प्रतिशत रही, जबकि अब तक औसतन संक्रमण की दर 8.17 प्रतिशत रही है। स्वास्थ्य विभाग अब तक 259025 लोगों के सैंपल ले चुका है। जबकि शुक्रवार को 1042 लोगों के सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग को अब 1213 लोगों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिलनी बाकी है। जिले का रिकवरी रेट इस समय 96.72 प्रतिशत तक पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 2.51 प्रतिशत है।
विज्ञापन

जून महीने में आ चुके हैं संक्रमण के 276 मामले, 20 लोगों की मौत
जून में अब तक संक्रमण के 276 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 20 लोगों की मौत हो चुकी है। मई महीने के पहले 11 दिनों में संक्रमण के 4036 मामले सामने आए थे, जबकि 123 लोगों की मौत हुई थी। इसी प्रकार अप्रैल के पहले 11 दिनों में 818 संक्रमण के मामले सामने आए थे। जबकि सात लोगों की मौत हुई थी। संक्रमण के मामले में जून अब तक अप्रैल तथा मई महीने से काफी राहत भरा साबित हुआ है, जबकि मौत के मामलों में अप्रैल महीने से काफी दुखदायी साबित हुआ है। अप्रैल की दस तारीख से संक्रमण की दर एकदम अधिक गति से बढ़ी थी, जो जून महीने में जाकर काफी कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी लोग इस समय भी सावधानी नहीं बरत रहे हैं जो जीवन पर भारी पड़ सकती है। बाजारों में, बस स्टैंड पर तथा नागरिक अस्पताल में लोगों को भीड़ नहीं करनी चाहिए। अपनी बारी आने का इंतजार करना चाहिए तब तक शारीरिक दूरी बनाए रखनी चाहिए।
डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed