{"_id":"5d7fd61e8ebc3e0131498a5f","slug":"nhai-wrote-the-name-of-the-villages-on-the-sign-boards-wrong-not-correct-then-villagers-protest-jind-news-rtk518374093","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएआई ने साइन बोर्डों पर गांवों के नाम लिखे गलत, सही नहीं करने पर ग्रामीण करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएआई ने साइन बोर्डों पर गांवों के नाम लिखे गलत, सही नहीं करने पर ग्रामीण करेंगे आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना रोड पर एनएचएआई द्वारा लगाए जा रहे गांवों के गलत नामों के साइन बोर्ड व पिंडारा गांव में बन रहे आरओबी का निर्माण जल्द करवाने की मांग को लेकर जिला पार्षद अमित निडानी व सरपंचों ने डीसी डॉ. आदित्य दहिया को ज्ञापन सौंपा। इन लोगों ने कहा कि एनएचएआई ने गांवों के नाम बिगाड़ दिए हैं। यदि गांवों के नाम एक सप्ताह में ठीक नहीं हुए तो आंदोलन किया जाएगा।
वहीं इन लोगों ने कहा कि पिंडारा आरओबी का काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। इसके लिए प्रशासन ने छह महीने का समय निर्धारित किया था, लेकिन पांच महीने बाद भी यहां खास काम नहीं हुआ है। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर जींद पहुंचने के लिए सही सड़क का निर्माण भी नहीं किया गया है। पिंडारा गांव की गलियों में हर रोज घंटों जाम लग रहा है। इससे ग्रामवासियों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। तारकोल की मात्रा नाम मात्र है, जिससे आने वाले समय में सड़क जल्द ही टूट जाएगी। वहीं रधाना गांव के पास मार्केटिंग बोर्ड द्वारा सड़कों का टेंडर किए जाने के बाद भी निर्माण नहीं हो रहा है। इस सड़क का निर्माण होने से सिंधवीखेड़ा से रधाना, असरफगढ़, निडानी से रधाना-निडानी से शमलो खुर्द रोड पर काम शुरू हो जाए तो गोहाना जाने वाले वाहनों को अच्छा रास्ता मिल सकता है। इस मौके पर रधाना गांव के सरपंच नरेश चहल, चहल खाप हरियाणा के उपप्रधान सूरजमल चहल, केवल सिंह, अजीत सिंह, रामफल मलिक, राजबीर ढांडा, वजीर गोयत, दिलबाग सिंगरोहा, प्रीतम पहल, बलबीर दहिया, किताब पूनिया, संजय सिवाच, राजेश मोर मौजूद रहे।