फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Newly appointed SP Kuldeep Singh took charge

Jind News: नवनियुक्त एसपी कुलदीप सिंह ने संभाला पदभार

Thu, 24 Apr 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 24 Apr 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Newly appointed SP Kuldeep Singh took charge
जींद। जिले के नवनियुक्त एसपी कुलदीप सिंह ने बुधवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। एएसपी सोनाक्षी सिंह, डीएसपी जोगेंद्र सिह, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर जितेंद्र राणा, डीएसपी सफीदों गौरव शर्मा ने कार्यालय में पहुंचने पर उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति का मंथन किया।
विज्ञापन


आईपीएस कुलदीप सिंह 2021 से 2023 तक बतौर एएसपी नरवाना रहे हैं। इसके बाद एएसपी हिसार, एएसपी नूंह और एसपी एनआईटी फरीदाबाद में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी छवि एक ईमानदार, मेहनती और कर्मठ अधिकारी की है इसके साथ-साथ ये पर्यावरण के प्रति जागरूक भी है। उन्होंने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और जनसहभागिता बढ़ाने को प्राथमिकता बताई। पदभार ग्रहण के उपरांत उन्होंने पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारियों संग बैठक कर जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बुलेट बाइक पर मॉडिफाई साइलेंसर लगवाकर आवारा गर्दी करने वालों को सख्त हिदायत दी कि या तो दो दिन के अंदर अपना साइलेंसर बदल ले नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनन कार्रवाई की जाएगी। बाइक जब्त कर नियमानुसार चालान कर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed