फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   New technology can help farmers earn more income: Dr. Vijay

नई टेक्नोलॉजी अपना अधिक आमदनी कर सकते हैं किसान : डॉ. विजय

Tue, 06 Feb 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 06 Feb 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
New technology can help farmers earn more income: Dr. Vijay
जींद। उद्यान विभाग की तरफ से नरवाना के गांव धरौदी में सोमवार को जिलास्तरीय प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका विषय प्राकृतिक खेती की तरफ किसानों का रुझान बढ़ाना रहा। प्राकृतिक खेती पर आधारित कार्यशाला में जिला उद्यान अधिकारी डॉ. विजय कुमार ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब किसानों को खेती में बदलाव लागने की जरूरत है। इस बदलाव में प्राकृतिक तरीके से बागवानी खेती सबसे बेहतर विकल्प है। बागवानी में नई-नई टेक्नोलॉजी अपनाकर किसान अधिक आमदनी ले सकते हैं। जब हम प्राकृतिक खेती करेंगे तो खेत में यूरिया, डीपीई और कोई भी कीटनाशक नहीं डालेंगे तो खेत में मौजूद केंचुएं अपना परिवार बढ़ाएंगे। एक एकड़ में लाखों की संख्या में केंचुए बिना पैसे के मजदूर की तरह दिन-रात काम करते हैं। केंचुए सारी जमीन को मुलायम बना देते हैं। वह नीचे की जमीन को उलट कर ऊपर ला देते हैं। इससे सभी खनिच पदार्थ ऊपर आ जाते हैं और खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ जाती है। इस दौरान सेवानिवृत्त ब्लॉक कृषि अधिकारी व प्राकृतिक खेती विशेषक्ष डॉ. सुभाष चंद्र ने किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में बताया। उन्होंने किसानों को जिवामृत, बीजामृत आदि जैविक उत्पाद बनाने की संपूर्ण जानकारी दी। कार्यशाला में 250 से अधिक प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर एसडीओ डॉ. बलजीत लाठर, उद्यान विकास अधिकारी डॉ. दीपक कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed