{"_id":"67eee80e1c9c613e850239ba","slug":"new-chambers-will-be-equipped-with-modern-facilities-pradhan-arun-nain-jind-news-c-199-1-jnd1002-132568-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए चैंबर होंगे आधुनिक सुविधाओं से लैस : प्रधान अरुण नैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए चैंबर होंगे आधुनिक सुविधाओं से लैस : प्रधान अरुण नैन
Fri, 04 Apr 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
03जेएनडी25-जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन के सदस्य। संवाद
- फोटो : संवाद
नरवाना। बार एसोसिएशन नरवाना में नई चैंबरों के निर्माण की मंजूरी मिलने से बार सदस्यों ने खुशी जाहिर की और बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट अरुण नैन को मिठाई खिलाकर बधाई दी। बार एसोसिएशन प्रधान एडवोकेट अरुण नैन ने कहा कि नए चैंबर आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे और बार के सदस्यों के हितों को देखते हुए जल्द से जल्द आगामी कार्रवाई और औपचारिकताओं को पूरा करते हुए चैंबरों के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में नरवाना बार में चैंबरों की कुल संख्या मात्र 80 है, जबकि बार एसोसिएशन में लगभग 550 से अधिक बार एसोसिएशन नरवाना के रजिस्टर्ड सदस्य हैं। पिछले काफी सालों से बार एसोसिएशन के सदस्यों की ओर से चैंबरों की डिमांड लंबित थी। इसकी मांग न्यायमूर्ति निधि गुप्ता के समक्ष रखी गई। न्यायमूर्ति निधि गुप्ता ने बार एसोसिएशन की मांग पर तुरंत संज्ञान लेते हुए रजिस्ट्रार जनरल हाई कोर्ट ऑफ पंजाब एंड हरियाणा चंडीगढ़ बिल्डिंग कमेटी से चैंबरों की लंबित मांग को मंजूर करवाया। इसके लिए बार के सभी सदस्यों ने न्यायमूर्ति निधि गुप्ता, सेशन जज यशवीर राठौर और एसडीजेएम संदीप कुमार का धन्यवाद किया। इस मौके पर एडवोकेट विकास श्योकंद, सचिव कुलवंत श्योकंद, मनदीप नैन, विपुल नैन, पूजा मलिक, पूजा गर्ग, सुदीप राविश, हिमांशु शर्मा, अभिषेक वर्मा, गौरव सहारण, सुनील, सुदेश श्योकंद और विवेक श्योकंद भी मौजूद रहे।