फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   New buildings of health sub-centres will be built in seven villages, an amount of Rs 3.88 crore will be spent, construction started in Paju

Jind News: सात गांवों में हेल्थ सब सेंटर के नए भवन बनेंगे, 3.88 करोड़ रुपये की राशि होगी खर्च, पाजू में शुरू हुआ निर्माण

Wed, 21 May 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 21 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
New buildings of health sub-centres will be built in seven villages, an amount of Rs 3.88 crore will be spent, construction started in Paju
20जेएनडी18: पाजू गांव में शुरू हुआ हेल्थ सब सेंटर का काम। संवाद
जींद। जिले के सात गांवों में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हेल्थ सब सेंटर (उप स्वास्थ्य केंद्र) के नए भवन बनाए जाएंगे। इन पर 3.88 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इसके लिए बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इन गांवों में सब हेल्थ सेंटर बनाने के लिए पत्र जारी किया गया था। अब सरकार की तरफ से इनके लिए बजट जारी किया गया है। सफीदों के पाजू गांव में सब हेल्थ सेंटर का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। लगभग एक वर्ष में यह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद यहां पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

एक सब सेंटर पांच हजार की आबादी पर बनाया जाता है। प्रत्येक हेल्थ सब सेंटर के निर्माण पर 55.50 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। पहले इन भवनों के निर्माण का कार्य पीडब्लयूडी ( लोक निर्माण विभाग) को दिया जाता था, लेकिन अब पंचायती राज विभाग को इन भवनों के निर्माण का काम दिया गया है। पंचायती राज विभाग इन भवनों का निर्माण जल्द शुरू करने के लिए कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इन गांवों में बनेंगे सब हेल्थ सेंटर
गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए पाजू, पोंकरी खेड़ी, ललित खेड़ा, दिल्लूवाला, बडनपुर, पीपलथा व खरकगागर गांव में सब हेल्थ सेंटर बनाए जाएंगे। इनके नए भवनों के निर्माण को लेकर पिछले कई साल से प्रक्रिया चली हुई थी। अब बजट मिलने के बाद इन भवनों के जल्द पूरा होने की उम्मीद बनी है।

कई गांवों में कंडम हो चुके थे भवन

जिले के कई गांवों में सब हेल्थ सेंटर के भवन कंडम हो चुके थे कि स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए यहां पर बैठना भी मुश्किल बना हुआ था। कई जगह तो निजी भवनों में बैठकर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही थीं। अब ग्रामीणों व स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के लिए भी यह राहत भरी खबर है। नए भवनों में लैब से लेकर अन्य सभी जरूरत की सुविधाएं स्वास्थ्य कर्मियों को उपलब्ध करवाई जाएंगी।

----------

पाजू गांव के हेल्थ सब सेंटर पर काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा अन्य सब हेल्थ सेंटरों पर भी जल्द ही काम शुरू करवाया जाएगा। प्रत्येक हेल्थ सब सेंटर पर 55.50 लाख रुपये खर्च होंगे। इनकी कागजी प्रक्रिया चली हुई है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया को पूरा करके जल्द ही इन पर काम शुरू किया जाएगा।
--पोषण कन्याण, अधीक्षक अभियंता पंचायती राज, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed