{"_id":"62aa2974a3c7d5598a00f19e","slug":"new-building-to-be-built-for-mri-in-civil-hospital-jind-news-rtk649659377","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में एमआरआई के लिए बनाई जाएगी नई बिल्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में एमआरआई के लिए बनाई जाएगी नई बिल्डिंग
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में एमआरआई की सुविधा उपलब्ध कराने की मंजूरी स्वास्थ्य निदेशालय से मिलने के बाद अब इसके लिए जगह की तलाश शुरू हो गई है। बुधवार को प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकवीर के साथ अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों और पीडब्ल्यूडी के जेई प्रभात कुमार ने एमआरआई भवन निर्माण के लिए स्थान का निरीक्षण किया। एमआरआई के लिए कम से कम दो हजार वर्ग फुट जमीन चाहिए। अब जल्द ही पीडब्ल्यूडी साइट प्लान बनाकर स्वास्थ्य विभाग को भेजेगा। इसके बाद बजट मिलते ही भवन का निर्माण शुरू किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा समेत अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने 31 मई को नागरिक अस्पताल का दौरा किया था। इस दौरान अस्पताल में एमआरआई की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की गई थी। राजीव अरोड़ा और अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने अस्पताल में पीपी मोड पर एमआरआई की सुविधा उपलब्ध करवाने की मंजूरी दे दी थी। इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारियों ने सिविल सर्जन और पीएमओ को दो हजार वर्ग फुट जगह की तलाश कर सूचना देने को कहा था। जगह की तलाश के लिए बुधवार को पीडब्ल्यूडी के जेई प्रभात कुमार और स्वास्थ्य अधिकारियों ने अस्पताल का दौरा किया। स्वास्थ्य अधिकारियों को सीटी स्कैन बिल्डिंग के सामने खाली पड़े भूखंड को एमआरआई भवन के लिए देखा। इस जगह पर भवन तैयार करने के लिए अब पीडब्ल्यूडी साइट प्लान बनाकर स्वास्थ्य विभाग को भेजेगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य निदेशालय से बजट की मांग करेगा और बजट मिलने पर भवन बनाया जाएगा। फिलहाल अस्पताल में ऐसी कोई बिल्डिंग नहीं है, जहां पर एमआरआई चलाई जा सके। इस मौके पर एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल, स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा भी मौजूद रहे।
वर्जन
एमआरआई भवन के लिए जगह देखी गई है। पीडब्ल्यूडी के जेई और अन्य कर्मचारी भी आए हुए थे। अब पीडब्ल्यूडी इसके लिए साइट प्लान तैयार करेगा। उसके बाद भवन बनाने के लिए स्वास्थ्य निदेशालय से बजट की मांग की जाएगी। उम्मीद है जल्द ही सभी कार्य समय पर हो जाएंगे।-डॉ. लोकवीर, प्रधान चिकित्सा अधिकारी।