फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Negligence in matters related to road safety will not be tolerated: SDM

सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी : एसडीएम

Thu, 30 Apr 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Negligence in matters related to road safety will not be tolerated: SDM
30जेएनडी21: लघु स​चिवालय में अ​​धिकारियों की बैठक लेते एसडीएम सत्यवान मान। स्रोत प्रशासन - फोटो : खरगौरा बस्ती क्रय केंद्र पर तौल करते किसान।
जींद। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित हुई। एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन



एसडीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी और संबंधित विभाग कार्य पूरा होते ही उसकी एटीआर भिजवाना सुनिश्चित करें। एसडीएम ने पुलिस विभाग को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए, क्योंकि अधिकतर जानलेवा हादसे इन्हीं सुरक्षा उपायों की अनदेखी के कारण होते हैं। अधिकारियों को जिले के सभी ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर उन्हें तुरंत दुरुस्त करने और प्रमुख चौराहों पर संकेतक और सिग्नल व्यवस्था को बेहतर बनाने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क ढांचे में सुधार के लिए एसडीएम ने विशेष रूप से नेशनल हाईवे-152डी पर दिल्ली-कटरा क्रॉसिंग के पास अवैध ढाबों की जांच करने को कहा, जहां अव्यवस्थित खड़े वाहन हादसों को न्योता देते हैं।
इसके अलावा खरकरामजी के पास अवैध कट बंद करने, नरवाना-टोहाना मार्ग, कंडेला, शाहपुर और नगूरां गांव के पास टूटी सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए गए। उचाना में नेशनल हाईवे की टूटी ग्रिल और रोहतक रोड पर गणेश धर्मकांटा के पास सड़क दुरुस्त करने के लिए भी समय सीमा तय की गई।

वन विभाग को सड़क किनारे पेड़ों की टहनियों की छंटाई करने को कहा गया ताकि दृश्यता बनी रहे। इस अवसर पर आरटीए गिरीश कुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज सहित अन्य उपमंडलों के एसडीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed