{"_id":"69615197734b490c430c8b58","slug":"neetu-of-nehra-tops-in-discus-throw-jind-news-c-199-1-jnd1010-146738-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डिस्कस थ्रो में नेहरा की नीतू अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डिस्कस थ्रो में नेहरा की नीतू अव्वल
Sat, 10 Jan 2026 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
09जेएनडी26: हरी झंडी दिखाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए एसडीएम जगदीश चंद्र। स्रोत प्रश
नरवाना। नवदीप स्टेडियम में शुक्रवार को खंड स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एसडीएम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।डिस्कस थ्रो में नेहरा की नीतू अव्वल रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना रहा। प्रतियोगिता में 5 किलोमीटर साइकिल रेस, म्यूजिकल चेयर, डिस्कस थ्रो, 100 मीटर, 300 मीटर और 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। ग्रामीण महिला खेल प्रतियोगिता में दो आयु वर्ग 17 से 30 वर्ष तथा 30 वर्ष से ऊपर की लगभग 700 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को 2100, 1100 और 750 रुपये की पुरस्कार राशि उनके बैंक खातों में डाली जाएगी। मुख्य अतिथि ने विजेता और प्रतिभागी महिला खिलाड़ियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर, विभागीय अधिकारी व कर्मचारी तथा दूर-दराज क्षेत्रों से आई महिलाओं और युवतियों को नशा मुक्त नरवाना-नशा मुक्त हरियाणा और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के परिणामों में डिस्कस थ्रो में नेहरा की नीतू, साइकिल रेस में ढाकल की नीतेश, 400 मीटर दौड़ में कलौदा कलां की नीतू, 100 मीटर दौड़ में नेहरा की सोनू, 300 मीटर दौड़ में बिधराना की नीशू और म्यूजिकल चेयर में खरड़वाल की सुनीता ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।