{"_id":"694c2d633302e0e01d079da1","slug":"navdeep-stadium-will-be-renovated-at-a-cost-of-rs-154-crore-jind-news-c-199-1-jnd1010-145936-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नवदीप स्टेडियम का 1.54 करोड़ रुपये से होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नवदीप स्टेडियम का 1.54 करोड़ रुपये से होगा जीर्णोद्धार
विज्ञापन
24जेएनडी20: नवदीप स्टेडियम नरवाना। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी।
नरवाना। शहर के एकमात्र नवदीप स्टेडियम में नया साल 2026 खिलाड़ियों के लिए कई बड़ी सौगातें लेकर आने वाला है। 1.54 करोड़ की लागत से स्टेडियम का व्यापक जीर्णोद्धार किया जाएगा जिससे यहां खेल सुविधाएं और अधिक आधुनिक व सुदृढ़ होंगी।
स्टेडियम इंचार्ज संदीप गोयत के अनुसार, जनवरी 2026 से विकास कार्य शुरू होने की संभावना है। इसका सीधा लाभ नरवाना सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों खिलाड़ियों को मिलेगा। नवदीप स्टेडियम वर्तमान में नरवाना शहर का एकमात्र ऐसा खेल परिसर है, जहां राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं होती रहती हैं।
हाल ही में यहां हॉकी इंडिया की ओर से राष्ट्रीय स्तरीय अस्मिता सब-जूनियर वूमन हॉकी लीग 2025-26 का आयोजन भी किया जा रहा है। रोजाना सुबह-शाम हजारों खिलाड़ी इस स्टेडियम में अभ्यास के लिए पहुंचते हैं। स्टेडियम में हॉकी खिलाड़ियों के लिए करोड़ों रुपये की लागत से अत्याधुनिक सिंथेटिक हॉकी ग्राउंड पहले से ही उपलब्ध है।
विज्ञापन
इसके अलावा बीचों-बीच सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनाया गया है, जिस पर सैकड़ों बच्चे और युवा सुबह-शाम अभ्यास करते हैं। इसी ट्रैक के भीतर गोला फेंक, हैमर थ्रो, हाई जंप जैसी एथलेटिक स्पर्धाओं की भी सुविधाएं मौजूद हैं। स्टेडियम परिसर में बॉक्सिंग रिंग, स्केटिंग ट्रैक और बास्केटबॉल कोर्ट भी बनाया गया है। यहां बास्केटबॉल के लिए फिलहाल न तो कोई प्रोफेशनल खिलाड़ी है और न ही कोच की नियुक्ति हो पाई है।