फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Naugama Khap's platform will be built on two acres in Ramrai village.

Jind News: रामराय गांव में दो एकड़ में बनेगा नौगामा खाप का चबूतरा

Thu, 07 Dec 2023 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 07 Dec 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Naugama Khap's platform will be built on two acres in Ramrai village.
जींद। गांव रामराय में दो एकड़ में नौगामा खाप का चबूतरा बनाया जाएगा। बुधवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इसकी नींव रखी। चौटाला ने चबूतरे के लिए 11 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि चबूतरे के लिए और पैसों की जरूरत होगी तो वह देंगे। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणाें की मांग पर रामराय गांव में स्वीमिंग पूल बनाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ग्रामीणों की जो भी समस्याएं हैं, वह दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। नौगामा खाप का अभी तक अपना चबूतरा नहीं था। हर खाप का अपना चबूतरा होता है। इसलिए यह चबूतरा बनाना जरूरी था। ग्राम पंचायत ने इसके लिए दो एकड़ जमीन दी है। इस चबूतरे पर बैठकर खाप आपसी भाईचारा बनाए रखने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ निर्णय लेगी। खापों का हरियाणा में भाईचारा बनाए रखने में विशेष योगदान होता है। समाज को सही दिशा देने में भी खाप पंचायतें विशेष योगदा देती हैं।
विज्ञापन

गांव की सरपंच आरती शर्मा ने दुष्यंत चौटाला के सामने गांव में स्वीमिंग पूल बनाने, रामराय गांव से भिवानी रोड बाईपास तक कच्चे रास्ते को पक्का करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने की मांग की। उपमुख्यमंत्री ने स्वीमिंग पूल बनाने, कच्चे रास्ते को पक्का करने की घोषणा की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने की मांग पर उन्होंने कहा कि सरकार सर्वे करवा रही है। फिजिबिलिटी सही मिली तो इसे भी अपग्रेड कर दिया जाएगा। इस मौके पर नौगामा खांप के प्रधान सुरेश बहबलपुर, प्रवक्ता उमेद सिंह जागलान, महासचिव नरेश बीबीपुर, सज्जन सिंह रेढू ईगराह भी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को स्वीमिंग पूल किट देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed