फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   National Youth Awardee fined 15 for ticket and 4,500 for fine

Jind News: राष्ट्रीय युवा अवार्डी की काटी पंद्रह रुपये की टिकट, 4500 लगा जुर्माना

Sun, 16 Nov 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 16 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
National Youth Awardee fined 15 for ticket and 4,500 for fine
15जेएनडी09: निजी परिवहन समिति की बस जिस पर जुर्माना लगाया गया। स्रोत : ​शिकायतकर्ता - फोटो : सिंहपुर डेरा बंजारा में आग लगने से जले घर। संवाद
जींद। केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय की ओर से युवा अवार्ड से सम्मानित सुभाष ढिगाना का 15 रुपये का टिकट काटने पर एक निजी बस मालिक को 4500 का जुर्माना भरना पड़ा। ढिगाना अवार्ड पाने की वजह से सभी बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा के हकदार हैं।
विज्ञापन

सुभाष ढिगाना राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। वह बताते हैं कि मैं दो नवंबर को शादी समारोह में जाने के लिए उचाना बस अड्डे से परिवहन समिति की बस नंबर एचआर 56 सी 2874 में बैठा था। परिचालक ने टिकट के लिए कहा तो उन्हें परिचय दे दिया।
विज्ञापन

कहा, नेशनल अवार्डी होने के उन्हें प्रदेश की बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा का अधिकार है। इसका पास भी दिखाया। लेकिन, परिचालक ने बदतमीजी करते हुए चालक को पास दिखाया। चालक खुद बस मालिक सत्यवान ही थे। उन्होंने टिकट न लेने पर बस से उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर दूसरी बस में चढ़े जो कि जिसके मालिक सत्यवान ही थे। उन्होंने दूसरी बस के परिचालक को फोन करके कह दिया कि बस में बैठाओ तो टिकट जरूर काटना। अंततः 15 रुपये की टिकट कटवा ली और तीन नवंबर को बदसलूकी और टिकट बनाने की शिकायत आरटीए से की।
उन्हें यह भी बताया कि चालक और परिचालक बिना वर्दी के ही बस चला रहे थे। आरटीए ने इस मामले की जांच बैठाई और अब दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed