{"_id":"670c22e9085c24773a021844","slug":"national-lok-adalat-will-be-held-on-14th-december-jind-news-c-199-1-sroh1007-124314-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 14 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 14 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
Mon, 14 Oct 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 14 Oct 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
जींद। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोनिका ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष यशवीर सिंह राठौर के नेतृत्व में 14 दिसंबर को चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
जिलास्तर के अलावा सफीदों, नरवाना न्यायिक परिसर में लगने वाली लोक अदालत में आपसी सहमति से केसों का निपटारा किया जाएगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित फौजदारी समाधेय, चेक बाउंस केस धारा 138 एक्ट के मामले, बिजली और पानी के बिल मामले, अन्य दीवानी मामले, ट्रैफिक चालान, मोटर व्हीकल दुर्घटना मामलों समेत अन्य विभिन्न लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक परिसर जींद, सफीदों व नरवाना में प्री लोक अदालत का भी आयोजन किया जा रहा है, इसलिए जिन व्यक्तियों के केस न्यायालय में लंबित हैं वे संबंधित न्यायालय में जाकर अपने केसों को प्री लोक अदालत या 14 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में लगवाकर उनका निपटारा करवाएं।