{"_id":"69be8c067616fab1240d5c16","slug":"national-kabaddi-mahakumbh-in-ghimana-today-jind-news-c-199-1-jnd1010-150331-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: घिमाणा में राष्ट्रीय कबड्डी महाकुंभ आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: घिमाणा में राष्ट्रीय कबड्डी महाकुंभ आज
Sun, 22 Mar 2026 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
जींद। जुलाना के गांव घिमाणा में 22 और 23 मार्च को शहीद सम्मान एवं नशा मुक्ति खेल महोत्सव के तहत राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी होंगे जो खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के साथ ही गांव की नई सड़क का शिलान्यास करेंगे।
सरपंच संदीप खोखर ने बताया कि 52 किलो भार वर्ग की इस प्रतियोगिता में प्रो-कबड्डी के नियम लागू होंगे। विजेता टीम को 21,000 रुपये, उपविजेता को 11,000 और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 5,100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की बुराई से दूर कर खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।