फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   National Jat convention will be held in Panchkula on March 19: Kalwanis

19 मार्च को पंचकूला में होगा राष्ट्रीय जाट अधिवेशन : कलवानियां

Thu, 23 Feb 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 23 Feb 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
National Jat convention will be held in Panchkula on March 19: Kalwanis
जींद। जाट धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संयोजक पीएस कलवानियां और रामअवतार पलसानियां ने कहा कि जाट समुदाय के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 19 मार्च को पंचकूला में राष्ट्रीय जाट अधिवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जाट समुदाय के सभी राजनीतिक दलों के लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो दौर चौधरी चरण सिंह व ताऊ देवीलाल के समय का अपने बुजुर्गों से सुना है, वहीं दौर लाने का प्रयास दोबारा से जाट समाज का रहेगा। पलसानियां ने कहा कि कैबिनेट के अंदर जाट समाज का एक भी आदमी नहीं है, जहां पहले चार से पांच कैबिनेट मंत्री जाट समुदाय के होते थे, लेकिन 10 से 12 साल से सामाजिक व राजनीतिक रूप से समाज के प्रतिनिधित्व में कमी आई है। पहले जाट समाज का जो ताना-बाना था, वह कहीं दूर जाकर छिटक गया है। पूरे देश के अंदर हमारे नेतृत्व क्षमता के ऊपर जो शक किया जा रहा है, उसे दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक रूप से जाट समुदाय को जिस ताकत के रूप में जाना जाता था, वह सामाजिक ताकत अब खत्म होती जा रही है। इसलिए जाट समाज आज राजनीतिक झंडे और डंडे में बंटकर रह गया है। ऐसे में प्रयास किया जा रहा है कि जाट समुदाय का नेतृत्व साबित किया जाएगा। देश के साथ-साथ विदेश में रहने वाले लोग भी 19 मार्च को होने वाले कार्यक्रम में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि वह 2010 से एक क्रांति के रूप में कार्य कर रहे हैं। ऐसे में प्रयास रहेगा कि आने वाले समय में व्यवस्था परिवर्तन करते हुए कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री जाट समुदाय का होगा। वहीं जाट समुदाय के गौरवशाली इतिहास को दर्शाने के लिए डाक्यूमेंट्री भी बनाई जा रही है। इसमें महाराजा सूरजमल के साथ-साथ चौधरी छोटू राम की भी डाक्यूमेंट्री बना रहा है। वहीं समाज में फैली कु रीतियों को दूर करने के लिए भी प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed