{"_id":"63ea7fa6a0489c9b4f0e7ee0","slug":"narwanas-team-won-the-20th-all-india-guru-tegh-bahadur-hockey-tournament-held-in-amritsar-from-february-9-to-12-jind-news-c-17-1-65869-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: नरवाना की टीम ने जीती 20वीं अखिल भारतीय गुरु तेग बहादुर हॉकी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: नरवाना की टीम ने जीती 20वीं अखिल भारतीय गुरु तेग बहादुर हॉकी प्रतियोगिता
Mon, 13 Feb 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। नौ से 12 फरवरी तक अमृतसर में हुई 20वीं अखिल भारतीय गुरु तेग बहादुर हॉकी प्रतियोगिता नरवाना की टीम ने जीती। हॉकी कोच डॉ. संदीप गोयत व रविन्द्र श्योकन्द ने बताया कि इस प्रतियोगिता में नरवाना ने अपने पहले मैच में बीईजी रुड़की आर्मी की टीम को 2.0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टरफाइनल में नाइन सिख आर्मी की टीम को 3-2 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में बीएसएफ की टीम को 4.1 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में कुरुक्षेत्र की टीम को 1-0 से हराकर कप पर कब्जा किया। टीम के गोलकीपर आशुतोष को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर व सचिन को सर्वश्रेष्ठ फाॅरवर्ड चुना गया।
फोटो कैप्शन 13जेएनडी34 : विजेता नरवाना की हॉकी टीम ट्राफी के साथ। विज्ञप्ति।