फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Narrow streets, shops without safety equipment...people's lives at risk

Jind News: संकरी गलियां, बिना सुरक्षा उपकरण दुकानें...लोगों की जान जोखिम में

Wed, 10 Jun 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Narrow streets, shops without safety equipment...people's lives at risk
10जेएनडी09-शहर के मुख्य बाजार में दुकानों के आगे किया गया अतिक्रमण। संवाद
जींद। शहर के प्रमुख बाजारों में आग से सुरक्षा के इंतजामों की स्थिति चिंताजनक है। अधिकांश दुकानदार फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। शहर की करीब 70 प्रतिशत दुकानों में आग बुझाने के लिए फायर सेफ्टी सिलिंडर नहीं हैं।
विज्ञापन

बाजारों में दुकानों के आगे तीन से चार फुट तक किए गए अतिक्रमण से सड़कें और गलियां संकरी हो गई हैं। ऐसे में यदि बाजार में आग लगने की बड़ी घटना होती है तो अग्निशमन विभाग की गाड़ियां समय पर मौके तक नहीं पहुंच पाएंगी। इससे जान-माल के बड़े नुकसान की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार में प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। कपड़ा, किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स, कॉस्मेटिक और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामान रखा जाता है। इसके बावजूद अधिकांश दुकानदारों ने आग बुझाने के प्राथमिक उपकरण तक नहीं लगाए हैं। कुछ दुकानदारों का कहना है कि उन्हें फायर सेफ्टी नियमों की पूरी जानकारी नहीं है जबकि कुछ खर्च बचाने के लिए इन नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों के बाहर सामान सजाकर तीन से चार फुट तक अतिक्रमण
शहर के पालिका बाजार, तांगा चौक, शिव चौक, मेन बाजार, घंटाघर चौक और शहर थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सामान सजाकर तीन से चार फुट तक अतिक्रमण कर रखा है। कहीं स्टैंड लगाए गए हैं तो कहीं सामान और होर्डिंग रखकर रास्ते को घेर लिया गया है। इससे बाजारों में लोगों के चलने तक के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है।
वर्जन
दुकानदारों को अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण नहीं करना चाहिए। यदि कहीं आग की घटना हो जाए तो अग्निशमन विभाग की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में मुश्किल होगी। -राजकुमार गोयल, व्यापारी नेता

वर्जन
आग लगने की स्थिति में दमकल वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने के लिए पर्याप्त रास्ता चाहिए होता है। लेकिन मौजूदा हालात में बाजार की संकरी गलियां और अतिक्रमण बड़ी बाधा बन सकते हैं। विभाग के पास छह बाइक और चार छोटी गाड़ियां हैं जो भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में भी आसानी से पहुंच सकती हैं।
-रामेश्वर, फायर सेफ्टी ऑफिसर, जींद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article