फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nana jailed for life in relationship guilty of raping teenager

Jind News: किशोरी से दुष्कर्म के दोषी रिश्ते में नाना को आजीवन कारावास

Wed, 13 Dec 2023 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 13 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Nana jailed for life in relationship guilty of raping teenager
सोनीपत। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरुचि अतरेजा सिंह ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 70 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। इनमें से 50 हजार रुपये पीड़िता को देने का आदेश दिया है। दोषी रिश्ते में किशोरी का नाना लगता है।
विज्ञापन

मामले में किशोरी ने सदर रोहतक थाना में 3 जुलाई 2022 को शिकायत की थी कि दो माह पहले तक वह अपनी मां के साथ गोहाना क्षेत्र में रहती थी। रोहतक निवासी संदीप कुमार रिश्ते में उसकी मां का चाचा लगता है। पीड़ित ने बताया था उसकी मां का कोर्ट में केस चल रहा था, जिसके चलते उनकी मां को तारीख पर जाना पड़ता था। मां के घर से जाने के बाद संदीप उनके घर में आता था। आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो ले ली थी। इसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर वह उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने सदर रोहतक थाना पुलिस को बताया था कि दो माह से वह आरोपी के रोहतक स्थित घर पर रहती थी। वह और उसकी पत्नी उसके घर के बाहर आने-जाने के बारे में निगरानी रखते थे। आरोपी ने अपने साले से उसका रिश्ता कराने की बात भी कही थी। तंग आकर उसने सदर रोहतक थाना में शिकायत दी थी। पुलिस ने मामला गोहाना का होने के चलते जीरो एफआईआर दर्ज की थी। बाद में जांच को एफआईआर को गोहाना थाना में भेजा गया था। 4 जुलाई, 2022 को सिटी गोहाना में दुष्कर्म व 6 पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया था। उसे जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

मामले में सुनवाई करते हुए एएसजे सुरुचि अतरेजा सिंह ने आरोपी संदीप को दोषी करार दिया। मंगलवार को मामले में फैसला सुनाते हुए अदालत ने 6 पॉक्सो एक्ट में दोषी को आजीवन कारावास व 50 हजार रुपये जुर्माना, धमकी देने में सात साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना और छेड़खानी करने में तीन साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed