फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Naib Saini will carry forward Manohar Lal's policies: Karmaveer

मनोहरलाल की नीतियां आगे बढ़ाएंगे नायब सैनी : कर्मवीर

Wed, 13 Mar 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 13 Mar 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Naib Saini will carry forward Manohar Lal's policies: Karmaveer
सफीदों। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कहा कि नायब सैनी अब मुख्यमंत्री के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे। यह भाजपा का एक बड़ा कदम है। इससे साबित होता है कि भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता व बड़े से बड़े पदाधिकारी का बराबर सम्मान है। सैनी ने बताया कि सफीदों में लड्डू बांटकर व ढोल-नगाड़ों के साथ नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी मनाई गई।
विज्ञापन

कर्मवीर सैनी ने कहा कि भाजपा इसलिए देश की सबसे बड़ी पार्टी है, क्योंकि यहां त्याग की भावना है। यहां पर परिवारवाद नहीं है। दूसरे लोगों को भी आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है। मनोहरलाल ने स्वयं यह बड़ा त्याग किया है। मनोहरलाल ने जो जनकल्याणकारी नीतियां लागू की थीं उनको मुख्यमंत्री नायब सैनी आगे बढ़ाएंगे। विकास कार्यों की जो गति पहले चल रही थी उसको और अधिक मजबूती दी जाएगी। सैनी ने कहा कि पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। नायब सैनी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हाेते हुए संगठन को काफी मजबूत किया है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता जगदीश कश्यप, मलार गांव के सरपंच प्रमोद, सरफाबाद के सरपंच वीरेंद्र, रोझला के सरपंच जगत सिंह, राजेश जैन, आशीष जैन, सचिन जैन, सन्नी गर्ग, रामनिवास वाल्मीकि, पप्पू हाट, सरदार त्रिलोक सिंह, रामफल मिस्त्री, आजाद सैनी, सूरजभान सैनी, सुखबीर जयपुर, भजन प्रजापति, मांगेराम, टींका कश्यप, बलजीत वाल्मीकि, सतबीर सैनी, रघुबीर हाट, महाबीर, साहिल कश्यप, राहुल सैन, सतीश कुमार, राकेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed