फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Naguran woman commits suicide by hanging herself

नगूरां की महिला ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

Tue, 25 Aug 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Naguran woman commits suicide by hanging herself
गांव नगूरां में एक 38 वर्षीय विवाहिता ने अपने घर में ही पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

जींद शहर निवासी रामकिशन ने बताया कि उसने अपनी बेटी टीनू की शादी गांव नगूरां निवासी राममेहर के साथ की थी। उसकी बेटी को उसकी ससुराल के लोग परेशान करते थे, जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि टीनू कुछ दिनों से मानसिक रुप से परेशान चल रही थी। इसी परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया है। नगूरां चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed