फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NA

Jind News: चेयरमैन, वाइस चेयरमैन को दिलाई एसडीएम ने शपथ

Sat, 04 Feb 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 04 Feb 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। उपमंडल कार्यालय के कांफ्रेस हॉल में एसडीएम जितेंद्र जोशी ने ब्लॉक समिति चेयरमैन दिनेश सुदकैन, वाइस चेयरमैन सुरेंद्र ऊर्फ संजय छात्तर को शपथ दिलाई गई।

जेजेपी समर्थक दिनेश सुदकैन आठ मतों से तो सुरेंद्र ऊर्फ संजय छात्तर 10 मतों से चुनाव में जीते थे। चुनाव जेजेपी एवं चौ. बीरेंद्र सिंह खेमे के बीच हुआ था। डिप्टी सीएम निजी सचिव प्रो. जगदीश सिहाग के राजनीति अनुभव का फायदा जेजेपी को इस चुनाव में मिला। प्रो. जगदीश सिहाग ने कहा कि विकास को लेकर किसी तरह से धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की विकास रूप सोच के अनुरूप निरंतर उचाना हलके में विकास कार्य करवाए जा रहे है। जो उम्मीद, विश्वास हलके के लोगों को दुष्यंत चौटाला पर है उस विश्वास को निरंतर बढ़ाने का काम किया जाएगा। विकास के मामले में उचाना को नंबर वन बनाया जाएगा। दिनेश सुदकैन ने कहा कि उचाना ब्लॉक में बिना किसी भेदभाव के कार्य करवाने का काम करेंगे। सबको साथ लेकर हर वार्ड में काम करवाया जाएगा। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, प्रो. जगदीश सिहाग के मार्ग दर्शन में विकास की कोई कोर कसर नहीं रहने दी जाएगी। ब्लॉक समिति सदस्य अपने-अपने वार्डों की समस्याओं से अवगत करवाते रहे ताकि उनका समाधान समय रहते हो सकें। अपने वार्ड में बिना भेदभाव के काम करवाए। उपमंडल कार्यालय के प्रथम फ्लोर पर चेयरमैन कार्यालय में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के निजी सचिव प्रो. जगदीश सिहाग ने बैठा कर उनको शुभकामनाएं दी।डिप्टी सीएम के निजी सचिव प्रो. जगदीश सिहाग, ब्लॉक समिति सदस्यों सहित जेजेपी पदाधिकारी कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे। इस मौके पर शमशेर नगूरां, राजेश कमांडो, कर्ण सिंह दरोली, लीला करसिंधु, सोनिया बड़ौदा, धोला खटकड़, विनोद श्योकंद, कुलदीप, जसबीर, राकेश, वजीर, नरेश, नरेंद्र सुदकैन, नरेश करसिंधु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed