फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NA

Jind News: उपभोक्ताओं को बचे बाजरे का वितरण करेगा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग

Sat, 04 Feb 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 04 Feb 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं को बचे हुए बाजरे का वितरण इस माह में करने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग ने डिपो धारकों के पास बचे 2821 क्विंटल बाजरा वितरित करने के आदेश जारी किए हैं। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर वितरण होगा। इसमें एएवाई राशन कार्ड पर प्रति परिवार 17 किलो और बीपीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य की दर से 2.5 किलोग्राम बाजरा दिया जाएगा।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पास दिसबंर में उपभोक्ताओं को राशन में बाजरा देने के लिए पहुंचा था। दिसबंर में सभी डिपो पर बाजरा व गेहूं का वितरण किया गया। इसके बावजूद कुछ उपभोक्ताओं ने उस समय बाजरा नहीं लिया तो उनको गेहूं दिया गया था। इसके बाद भी अब विभाग के पास जिलेभर में 2821 क्विंटल बाजरा डिपो बचा है। इस बाजरे के निपटान के लिए विभाग को मुख्यालय ने पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उपभोक्ताओं को एएवाई कार्ड पर 18 किलोग्राम गेहूं तो 2.5 किलोग्राम बीपीएल परिवार को प्रति सदस्य गेहूं भी दिया जाएगा। विभाग द्वारा जनवरी माह में बाजरा वितरण करने के मुख्यालय से निर्देश नहीं मिलने के कारण यह स्टॉक में रहा। जिसके कारण अब बाजरे का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स
किस खंड में कितना स्टॉक
खंड
स्टॉक क्विंटल में
अलेवा
223
जींद

644 जुलाना
298
नरवाना

646
पिल्लूखेड़ा
245
सफीदों

512
उचाना

251
बाक्स

जिले में डिपो पर 2821 क्विंटल बाजरे का स्टॉक है। इसमें माह इसका वितरण कराने के मुख्यालय से निर्देश मिले हैं। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर उपभोक्ताओं का बाजरा वितरित किया जाएगा। बाजरा लेने के लिए किसी उपभोक्ता को बाध्य नहीं किया जाएगा।-निशांत राठी जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed