फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Munish, who defrauded as a fake income tax officer, found the address of four fake accounts, laptop and printer recovered

फर्जी आयकर अधिकारी बनकर ठगी करने वाले मुनीष चार फर्जी खातों का चला पता, लैपटॉप और प्रिंटर बरामद

Tue, 25 Aug 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Munish, who defrauded as a fake income tax officer, found the address of four fake accounts, laptop and printer recovered
जितेंद्र सिंह खटकड़। - फोटो : Jind
फर्जी आयकर अधिकारी बनाकर ठगी करने वाले मुनीष वर्मा को रिमांड पर लेने के बाद पुलिस उसे लेकर दिल्ली के उसके निवास पर गई। वहां से पुलिस ने लैपटॉप और प्रिंटर बरामद किया है। लैपटॉप के माध्यम से पुलिस यह पता लगाएगी कि उसने अब तक फर्जी आईडी पर बैंक खाते खुलवाकर कितने लोगों से कितनी राशि की ठगी की है। अब तक मुनीष द्वारा फर्जी आईडी पर चार खाते खुलवाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

मुनीष वर्मा कई वर्षों से लोगों को ठगने का काम कर रहा था। उसने इसकी शुरुआत लोगों को सट्टा लगवाने के काम में धकेलने से शुरू की थी। इसके बाद इंश्योरेंस के नाम पर लोगों को ठगने लगा था। वह लोगों से उनकी किस्त के पैसे अपने फर्जी पर खोले गए खातों में डलवाता था। बाद में उस पैसे को खाते से निकालकर मौज मस्ती करता था। जितने भी पैसे स्वाति और श्वेता के साथ मिलकर ठगी से कमाता था उसे शराब पीने से लेकर दूसरे राज्यों में घूमकर मस्ती में उड़ाता था। लॉकडाउन के दौरान मुनीष ने फर्जी अधिकारियों का गिरोह बनाकर ठगी करने का नया काम शुरू किया था। इस काम में वह अपने अन्य साथियों को भी जोड़ना चाह रहा था, लेकिन दोस्तों ने साथ देने से मना कर दिया। इस पर उसने श्वेता और स्वाति को चुना, क्योंकि दोनों बोलने में तेज थीं और महिला होने के कारण उन पर लोगों को शक भी कम होने का डर था। प्रशिक्षण लेने के बाद जींद में दोनों महिलाएं पहली बार ठगी करने पहुंची थी, मगर पकड़ी र्गईं।
विज्ञापन

लैपटॉप और प्रिंटर किया बरामद, आज किया जाएगा अदालत में पेश
मुनीष वर्मा को रिमांड पर लेकर उससे लैपटॉप और प्रिंटर बरामद कर लिया गया है। मनीश द्वारा चार फर्जी खाते खोलने के बारे में जानकारी मिली है। फर्जी बैंक खातों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इन खातों में जहां से पैसे आए हैं, उनकी जांच करवाकर संबंधित पुलिस थाने में जानकारी दी जाएगी। 26 अगस्त को मुनीष वर्मा को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह खटकड़ डीएसपी उचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed