फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Municipal employees hold a grand assembly; organizations unite in support of the strike.

Jind News: नगर पालिका कर्मचारियों की महापंचायत, हड़ताल के समर्थन में संगठन हुए एकजुट

Mon, 24 Aug 2026 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Municipal employees hold a grand assembly; organizations unite in support of the strike.
फोटो 23जेएनडी22-नगर पालिका कर्मचारियों की महापंचायत में संबो​धित करते हुए वक्ता। स्रोत कर्मचारी - फोटो : School

विज्ञापन
जींद। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी संघ, इकाई जींद की ओर से कर्मचारियों की मांगों और जारी हड़ताल के समर्थन में नगर परिषद कार्यालय पर महापंचायत हुई। महापंचायत की संयुक्त अध्यक्षता बिजेंद्र कांगड़ा और सतीश कुमार ने की, जबकि मंच संचालन जितेंद्र ने किया।
महापंचायत में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, नगर पार्षदों, विभिन्न ट्रेड यूनियनों, किसान संगठनों, कर्मचारी संगठनों और सामाजिक एवं जन संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर कर्मचारियों के संघर्ष का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि नगरपालिका और अग्निशमन कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। सफाई कर्मचारी शहरों को स्वच्छ रखने और कूड़ा उठाने का काम करते हैं, जबकि अग्निशमन कर्मचारी आगजनी, दुर्घटनाओं और आपदा की स्थिति में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान-माल की रक्षा करते हैं।
विज्ञापन

शहरों में दिखाई दे रहे कूड़े के ढेर के लिए सफाई कर्मचारी जिम्मेदार नहीं हैं। कर्मचारी अपने अधिकारों और सरकार के साथ हुए समझौतों को लागू करवाने के लिए मजबूरी में हड़ताल पर हैं। सरकार को कर्मचारियों को दोषी ठहराने के बजाय उनके साथ किए समझौतों को लागू करना चाहिए। महापंचायत में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, लंबित मांगों का समाधान करने तथा सेवा सुरक्षा, वेतन और रोजगार से संबंधित मांगें स्वीकार करने की मांग की गई। वक्ताओं ने सरकार से कर्मचारी संगठनों के साथ तत्काल बातचीत शुरू करने की अपील की। इस अवसर पर संजीव ढांडा, सन्नी पटवारी, मंदीप नेहरा, रमेश, देवेंद्र, नरेंद्र नाडा, नीलम, सतपाल कुंडू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed