फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Municipal elections: No nomination came on the first day

उम्मीदवारों के समक्ष अमावस्या का अंधेरा, पहले दिन नहीं आया एक भी नामांकन

Tue, 31 May 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: No nomination came on the first day
जींद। निकाय चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन किसी भी निकाय के लिए एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। डीसी ने चुनाव के मद्देनजर जिले में धारा 144 लागू कर दी है।
विज्ञापन

जिले के जींद और नरवाना नगरपरिषद, उचाना और सफीदों नगरपालिका के लिए चुनाव होना है। जींद स्थित एसडीएम कार्यालय में उम्मीदवारों के नामांकन के लिए काफी व्यवस्था की गई, लेकिन नामांकन नहीं आने के कारण कर्मचारी खाली बैठे रहे। हालांकि काफी लोग नामांकन प्रक्रिया की जानकारी लेने जरूर पहुंचे। नामांकन चार जून तक जमा होंगे। नामांकन के लिए जींद एसडीएम कार्यालय सहित उचाना, नरवाना व सफीदों में भी दोहरी व्यवस्था की गई है। पार्षद और चेयरमैन पद के नामांकन के लिए अलग से व्यवस्था है। दरअसल राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा न होने की वजह से भी उनके नामांकन आखिरी दो दिनों में ही होने की संभावना है।
विज्ञापन

सोमवार को इनमें कई लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे। कुछ ने बताया कि अमावस्या के कारण सोमवार को नामांकन नहीं किया गया। मंगलवार को नामांकन किया जाएगा।
वर्जन
पहले दिन कोई नामांकन नहीं आया। हालांकि तय समय तक अधिकारी व कर्मचारी अपनी सीट पर रहे हैं। इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। नामांकन करने वालों की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय सैनी, तहसीलदार, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed