Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Municipal Council building and digital library to be built in Narwana at a cost of 17 crore

Jind News: नरवाना में 17 करोड़ से बनेगा नगर परिषद भवन और डिजिटल लाइब्रेरी

Thu, 19 Nov 2026 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council building and digital library to be built in Narwana at a cost of 17 crore
फोटो 8 नरवाना। बाबा गैबी साहब के पीछे खाली पड़ी नगर परिषद की जगह का मुआयना करते हुए डीएमसी अनिल
नरवाना। शहरवासियों को जल्द नगर परिषद के नए भवन और आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा मिल सकती है। नगर परिषद ने दोनों परियोजनाओं के लिए बाबा गैबी साहब मंदिर और श्मशान घाट के बीच खाली पड़ी जमीन का चयन किया है। करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से दोनों भवन एक ही परिसर में बनाए जाने की योजना है। इनमें नगर परिषद भवन पर लगभग 11 करोड़ और डिजिटल लाइब्रेरी पर 6 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर डीएमसी जींद अनिल कुमार दून नरवाना पहुंचे। उन्होंने एलआईसी रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर कर तेजी से पूरा करवाने के निर्देश दिए। बैठक में सफाई व्यवस्था और कूड़ा उठान को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

इसके बाद डीएमसी अधिकारियों के साथ बाबा गैबी साहब मंदिर के पीछे प्रस्तावित निर्माण स्थल पर पहुंचे और जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध जमीन और निर्माण की संभावनाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पूरा रिकॉर्ड तैयार करने के निर्देश दिए। जमीन से संबंधित रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है। वहां से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद निर्माण की आगामी प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएमसी ने बताया कि नगर परिषद भवन और डिजिटल लाइब्रेरी एक ही परिसर में बनाई जाएंगी। इसके साथ ही परिसर में पार्क विकसित करने की संभावना भी तलाशी जा रही है, ताकि खाली जगह का बेहतर उपयोग हो सके। इससे शहरवासियों को एक ही स्थान पर प्रशासनिक और शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी।


चार दिन में विकास कार्यों के टेंडर जारी किए जाएंगे
डीएमसी अनिल कुमार दून ने बताया कि अगले तीन से चार दिन में विकास कार्यों के टेंडर जारी किए जाएंगे। शहर के मुख्य हाईवे पर प्रत्येक शुक्रवार दोपहर दो से शाम पांच बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें सड़क किनारे सफाई और कूड़ा उठाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बाबा गैबी साहब के पीछे खाली पड़ी नगर परिषद की जगह का चयन नगर परिषद की नई बिल्डिंग के लिए किया गया है जिसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है। मुख्यालय से अप्रूवल आने के बाद ही आगामी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed