फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MP angry over lack of work said - Elections are around the corner, reshuffle will be beneficial

Jind News: काम न होने पर नाराज सांसद बोले- चुनाव सिर पर है, फेर के फायदा होवैगा

Tue, 30 Jan 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 30 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
MP angry over lack of work said - Elections are around the corner, reshuffle will be beneficial
29जेएनडी18-निगरानी समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते सांसद रमेशचंद्र कौशिक। संवाद
जींद। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 381 नए मकान बनाने का टारगेट आया, लेकिन वे भी नहीं बनाए। वर्ष 2018 से पीएम आवास योजना का पोर्टल बंद पड़ा है। केंद्र सरकार की योजना के तहत धरातल पर कार्य पूरे नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में समय पर काम कैसे पूरे हो पाएंगे। चुनाव सर पर है, फेर के फायदा होवैगा। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमेशचंद्र कौशिक ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को लताड़ा।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा, डीसी मोहम्मद इमरान रजा, जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने आदेश जारी किए कि जल्द ही योजना के तहत अधूरे मकानों को पूरा करवाया जाए। जब सांसद ने उनके गोद लिए गांव बराह कलां बारे में पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि उस गांव में केवल एक ही कॉलोनी देने का टारगेट था जोकि दे दिया है। यह सुनकर सांसद नाराज हो गए और कहा कि गांव में तो पात्र तो कई लोग हैं। केवल एक कॉलोनी बनाने का क्या फायदा होगा। योजना के तहत कॉलोनियों के बारे में पूछा तो नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि 38 कॉलोनियों के लिए 48 करोड़ा का टेंडर लगा दिया है। जल्द ही किस्त जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों के जीर्णोंद्धार के मामले को लेकर कहा कि पेमेंट सभी ले गए, लेकिन काम हुए नहीं। इन विभागों के हालात बहुत खराब हैं। रेलवे विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जेल के पीछे रेलवे फाटक के नीचे से अंडरपास का कार्य जल्दी चालू करवाएं। जींद के जंक्शन कार्य में और अधिक तेजी लाएं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए। इसके अलावा देवीलाल चौक पर लाइन के नीचे से पैदल अंडरपास जल्द बनाया जाए, ताकि पैदल चलने वाले व्यक्ति को रेलवे लाइन पार जाने में आसानी हो। उन्होंने कहा कि जींद-गोहाना एक्सप्रेस वे के कार्य को तुरंत पूरा करें और गोहाना रोड पर पड़ने वाले 152डी पर इंटरचेंज जल्दी बनवाने। प्रॉपर्टी आईडी और फैमिली आईडी की आ रही शिकायतों का भी समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत गांव हाडवा ब्लॉक पिल्लूखेड़ा में ब्राह्मण चौपाल के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने डीसी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लोक निर्माण के कार्यकारी अभियंता आरके नैन, जिला प्रधान राजू मोर, जिला महामंत्री डॉ. राज सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. ओपी पहल मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसी भी सरकारी स्कूल के टॉयलेट साफ नहीं

निगरानी समिति की बैठक के दौरान सरकारी स्कूलों में टॉयलेट के हालात का मुद्दा उठा। जिला शिक्षा अधिकारी विजयलक्ष्मी ने कहा कि जिले के सभी सरकारी स्कूलों में टॉयलेट बनवाए जा रहे हैं। इस पर सांसद रमेशचंद्र कौशिक ने कहा कि जिले में किसी भी सरकारी स्कूल के टॉयलेट चेक कर लो। किसी टॉयलेट में पानी तो किसी में सफाई नहीं मिलेगी। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सांसद के सामने स्टाफ कम होने का दुखड़ा रोया तो सांसद ने कहा कि बिना सफाई कर्मचारियों के स्कूलों में टॉयलेट की साफ सफाई नहीं होती, जबकि कमरों की तो सफाई होती है। इस पर सांसद ने कहा कि सरकारी स्कूलों में टॉयलेट की सफाई के लिए ग्राम पंचायतों से एक-एक कर्मचारी की नियुक्ति की जाए, जिससे ग्राम पंचायत उन्हें मेहनताना दें और सरकारी स्कूलों के टॉयलेट के हालात भी सुधर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस दिन में लग जानी चाहिए सोलर प्लेट

सोलर प्लेट लगवाने के लिए आए आवेदनों के कई माह बाद भी सोलर प्लेट नहीं लग पाई। इसको लेकर सांसद ने अधिकारियों से कहा कि लगाने वाली कंपनी को दस दिन का समय दो। यदि दस दिन में सोलर प्लेट नहीं लगाई तो उसकी पेमेंट रोक देना। जिले में विभाग की तरफ से सोलर प्लेट लगाने का जिम्मा दो कंपनियों को दिया हुआ है। जब सांसद ने पूछा कि किस हिसाब से कंपनी के कर्मचारी सोलर प्लेट लगाते हैं। इस पर विभाग अधिकारी ने कहा कि चार किलोवाट की सोलर प्लेट सवा तीन में लगाते हैं। इस पर सांसद ने कहा कि वह डेढ़ गुना ज्यादा राशि ले रहे हैं। जब वह खुद लगवाते हैं तो दो-सवा दो लाख रुपये लिए जाते हैं। विभाग अधिकारी ने कहा कि यह मुख्यालय पर बनी कमेटी ही राशि निर्धारित करती है। इस पर सांसद ने कहा कि मुख्यालय ने ही भट्ठा बैठा रहा रखा है।

29जेएनडी18-निगरानी समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते सांसद रमेशचंद्र कौशिक। संवाद

29जेएनडी18-निगरानी समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते सांसद रमेशचंद्र कौशिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed