{"_id":"6a762c7e286614457702a794","slug":"mothers-first-milk-is-like-nectar-for-the-baby-narendra-dhanda-jind-news-c-199-1-sroh1009-158058-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां का पहला दूध शिशु के लिए अमृत समान : नरेंद्र ढांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां का पहला दूध शिशु के लिए अमृत समान : नरेंद्र ढांडा
विज्ञापन
07जेएनडी14: नगूरां आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। स्रोत: स्वास्थ्यकर्मी
कंडेला। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत नगूरां गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुदेश ने की। इस दौरान महिलाओं को स्तनपान के महत्व और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने कहा कि मां का पहला गाढ़ा दूध यानी कोलोस्ट्रम शिशु के लिए अमृत के समान होता है। इसमें मौजूद एंटीबॉडी बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती हैं। इससे शिशु संक्रमण, दस्त और सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचाव कर करता है।
उन्होंने बताया कि जन्म के बाद पहले छह माह तक बच्चे को केवल मां का दूध ही देना चाहिए। मां के दूध में शिशु के विकास के लिए सभी जरूरी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं। उन्होंने कहा कि स्तनपान से मां को भी कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इससे गर्भाशय जल्दी सामान्य स्थिति में आता है और स्तन कैंसर, अंडाशय कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा कम होता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में एएनएम नवीन, हरिता, हेल्पर राजबाला, आशा कार्यकर्ता सुनीता दलाल, बिमला, सुनीता नरवाल, कमलेश, संतोष, मीना, मंजू, अनिता सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।