फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   More than half of the employees found missing from the NP office

Jind News: नप कार्यालय से नदारद मिले आधे से अधिक कर्मचारी

Mon, 27 Mar 2023 10:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 27 Mar 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
More than half of the employees found missing from the NP office
जींद। नगर परिषद कार्यालय में कर्मचारियों के सीट पर नहीं मिलने की शिकायतों की सच्चाई परखने के लिए नगर परिषद चेयरपर्सन अनुराधा सैनी अचानक कार्यालय पहुंच गई। कमरों में जाकर जांच की तो हकीकत सामने आ गई। एक्सईएन ,जेई समेत आधे से अधिक कर्मचारी अपनी सीट से नदारद थे। अधिकारी भी इस संबंध में स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। चेयरपर्सन ने कह दिया कि आगे से कार्यालय छोड़ने से पहले उनसे अनुमति लेनी होगी, इसके बाद भ्रमण पंजिका में भी एंट्री दर्ज करके जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद में जनता के दिनचर्या के कार्य नहीं होने की शिकायतों को चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने गंभीरता से लेकर सोमवार को कार्यालयों का निरीक्षण किया। वह सुबह साढे़ दस बजे कार्यालय पहुंच गई और 12 बजे तक एक एक कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान एक्सईन, जेई, एमई, अकाउंटेट भी कार्यालय में नहीं मिले। इन सभी को चेयरपर्सन ने कॉल कर पूछा तो सभी के अलग-अलग जवाब मिले, जोकि चेयरपर्सन को संतोषजनक नहीं मिले। इसमें एक्सईन ने खुद को नरवाना, तो जेई ने विधायक की बैठक में होने की जानकारी दी। एमई के पास चेयरपर्सन के इस सवाल का कोई जवाब ही नहीं था। इन तीनों की भ्रमण पंजिका में तो गतिविधि दर्ज थी, लेकिन चेयरपर्सन को बिना सूचना दिए ही बैठक में चले गए थे। आधे से ज्यादा कर्मी अपने कार्यालय में सीटों से नदारद मिले। इनमें कई बड़े अधिकारी भी सीटों पर नहीं मिलने से खपा चेयरपर्सन अनुराधा सैनी ने मूवमेंट रजिस्टर की जांच की। इसमें कई कर्मियों की गतिविधि दर्ज नहीं मिली। कार्यालय में कई लोग अपने कार्य के लिए कार्यालय आए थे। उन्होंने चेयरपर्सन से ही काम कराने की गुहार लगानी शुरू कर दी। नाराज चेयरपर्सन ने कहा कि सुबह कार्यालय में हाजिरी लगाकर पूरा दिन कर्मी गायब रहते हैं, इसके कारण यहां पर कार्य करवाने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी होती है। इसके अलावा कार्यालय से बाहर अगर कार्यालय के समय में किसी गतिविधि को अंजाम देता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
विज्ञापन

चेयरमैन के कमरे में फर्नीचर तक नहीं
नप के लिए बने चार मंजिला भवन में सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के बैठने से लेकर कार्य करने तक की तमाम व्यवस्थाएं बेहतर की गई हैं, लेकिन नप कार्यालय में खुद चेयरपर्सन के कमरे में बैठने से लेकर फर्नीचर तक की कोई व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है। इसका मलाल खुद चेयरपर्सन को भी है। इससे पहले जिस कमरे में प्रथम तल पर चेयरमैन बैठती थी, अब वह कमरा उपप्रधान के नाम अलॉट किया गया है। जिसके चलते चेयरपर्सन के कमरे में बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुझसे अनुमति लेकर कार्यालय से बाहर जाएंगे : चेयरपर्सन
चेयरपर्सन डॉ. अनुराध सैनी ने कहा कि यदि किसी कार्य के चलते कर्मियों को कार्यालय से बाहर जाना पड़े तो इसके लिए एक तो मूवमेंट रजिस्टर में इंट्री की जानी चाहिए। चेयरपर्सन को इसकी सूचना देनी चाहिए। वह भविष्य में भी कार्यालय में दौरा करेंगी। अगर कोई कर्मी कार्य के प्रति लापरवाही बरतता मिला तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed