फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   moral teaching, offfecerse, jind

स्कूलों में जाकर नैतिकता का पाठ पढ़ाएंगे प्रथम श्रेणी अधिकारी

Fri, 15 Jul 2016 12:27 AM IST
jind
jind Updated Fri, 15 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
moral teaching, offfecerse, jind
teacher - फोटो : amar ujala
 सरकारी सेवाओं में सेवारत प्रथम श्रेणी के अधिकारी अब स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाएंगे। बृहस्पतिवार को डीआरडीए के सभागार में एडीसी आमना तस्मीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रथम श्रेणी अधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि पीएम ने पांच सितंबर 2014 को शिक्षक दिवस के मौके पर कहा था कि सरकारी सेवाओं में लगे प्रथम श्रेणी के अधिकारी स्कूली बच्चों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। बच्चों को बड़ों का सम्मान करने, राष्ट्रहित में सोच रखने जैसे बिंदुओं पर जानकारी देंगे और अपनी सफलता को लेकर किए गए प्रयासों को भी बच्चों से सांझा करेंगे। उन्होंने डीईओ को प्रथम श्रेणी अधिकारियों को स्कूल आवंटित करने के निर्देश जारी कर दिये है। कक्षा आठवीं से 12वीं तक के स्कूलों में सप्ताह में दो दिन होने वाले कार्यक्रम में अधिकारी को राष्ट्रीय एकता, नैतिकता, राष्ट्र निर्माण, धर्म निरपेक्षता, आपदा प्रबंधन तथा उनके करियर से संबंधित विषयों पर जागरूक करेंगे। आवंटित गांवों के स्कूलों में किसी प्रेरणादायक फिल्म की क्लीपिंग, विडियो, प्रश्रोत्तरी जैसे कार्यक्रम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed