फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Monica and Muskan of BA first year became the best athletes.

Jind News: बीए प्रथम वर्ष की मोनिका और मुस्कान बनीं बेस्ट एथलीट

Thu, 26 Feb 2026 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Monica and Muskan of BA first year became the best athletes.
25जेएनडी08: प्रतियोगिता में भाग लेती प्रतिभागी। संवाद - फोटो : मेडिकल कॉलेज में डे-केयर कैंसर सेंटर कक्ष।
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट के दूसरे दिन बुधवार को प्रतियोगिता में छात्राओं के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। विभिन्न स्पर्धाओं में छात्राओं ने अपनी शारीरिक दक्षता और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

स्टाफ सदस्यों ने भी रस्साकशी, मटका रेस, लाइम रेस और म्यूजिकल चेयर आदि खेलों में भाग लिया। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने 100, 200, 800 मीटर दौड़, भाला फेंक, शॉट पुट, रिले रेस, लाइम रेस समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाली विजेता छात्राओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक तंदुरुस्ती का माध्यम नहीं हैं बल्कि ये हमारे चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. मोर ने कहा कि खेलों से प्राप्त आत्मविश्वास उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में एक सशक्त महिला के रूप में पहचान दिलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्रबंधक समिति की कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य दिलीप सिंगरोहा, राजकुमार सिंगला, खेल प्रशिक्षक मनीराम मौण, सेवानिवृत्त डीएसओ सुनील, प्रेमचंद और नरेश मौजूद रहे। सभी खेल प्रतियोगिताओं को योजनाबद्ध तरीके से करवाने वाले खेल प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का विधिवत समापन हुआ।

यह रहे परिणाम
एथलेटिक मीट की ओवरऑल बेस्ट एथलीट : मोनिका, बीए प्रथम वर्ष
द्वितीय ओवरऑल बेस्ट एथलीट : मुस्कान , बीए प्रथम वर्ष
तृतीय ओवरऑल बेस्ट एथलीट : रीना . बीए प्रथम वर्ष
100 मीटर दौड़: रीना प्रथम, खुशी द्वितीय , मुस्कान तृतीय
200 मीटर दौड़: रीना प्रथम, मुस्कान द्वितीय , नीरज तृतीय
800 मीटर दौड़: मुस्कान प्रथम, आशा द्वितीय , प्रियंका तृतीय
सैक रेस: मोनिका प्रथम, प्रियंका द्वितीय और आशा तृतीय
लेमन रेस: सरिता प्रथम,, रुखसाना द्वितीय , अंजलि तृतीय
थ्री लेग रेस: आशा और रुखसाना प्रथम, खुशी और मोनिका द्वितीय, तथा नीशू और पायल तृतीय
डिस्कस थ्रो: उषा प्रथम , स्वीटी द्वितीय , मोनिका तृतीय

शॉट पुट: उषा प्रथम, मोनिका द्वितीय , सुरक्षा तृतीय
भाला फेंक: रेनू प्रथम, समिति द्वितीय उषा तृतीय
रिले रेस : रेनू, उषा, मोनिका और खुशी की टीम प्रथम, मुस्कान, सरिता, कशिश और प्रियंका की टीम द्वितीय स्थान, अंजलि, आशा, रुखसाना और प्रियंका की टीम तृतीय स्थान पर रहीं।

25जेएनडी08: प्रतियोगिता में भाग लेती प्रतिभागी। संवाद

25जेएनडी08: प्रतियोगिता में भाग लेती प्रतिभागी। संवाद- फोटो : मेडिकल कॉलेज में डे-केयर कैंसर सेंटर कक्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed