फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MNREGA workers reached BDPO office demanding work

Jind News: काम की मांग को लेकर बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे मनरेगा मजदूर

Tue, 26 Sep 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 26 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
MNREGA workers reached BDPO office demanding work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जुलाना। जैजैवंती गांव के मनरेगा मजदूर काम की मांग को लेकर सोमवार को बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे। जैजैवंती गांव के मनरेगा मजदूरों ने कहा कि दो साल से उन्हें काम नही मिल रहा है जिसके चलते उन्हें आर्थिक संकट से होकर गुजरना पड़ रहा है। कमला, अजय, नवराज, शमशेर, अनिल, सरोज, पूजा आदि मजदूरों ने कहा कि गांव के सरपंच के पास शक्ति नही होने के कारण उन्हें काम से महरूम होना पड़ रहा है। कई बार काम की मांग को लेकर वो बीडीपीओ कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं लेकिन केवल कोरा आश्वासन ही उन्हें हाथ लगा है। मजदूरों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष जताया। मनरेगा मजदूरों की मांग है कि उन्हें पूरा 100 दिन का काम दिया जाए, ताकि उन्हें हो रहे आर्थिक संकट से छुटकारा मिल सके।


बाक्स

काम की मांग को लेकर जैजैवंती गांव के मनरेगा के मजदूर मिले थे। मजदूरों को जल्द ही सुंदर ब्रांच नहर पर काम दिया जाएगा। इस संबंध में सिंचाई विभाग के एसडीओ से बात कर डिमांड मंगवाई जाएगी और मजदूरों को काम मिलेगा।-प्रतीक कुमार, बीडीपीओ जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed