{"_id":"5f7b64d38ebc3e9c0873d66e","slug":"mnrega-workers-raised-slogans-against-district-administration-memorandum-submitted-to-adc-jind-news-rtk57686450","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा मजदूरों ने की जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, एडीसी के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा मजदूरों ने की जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, एडीसी के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
डाहौला गांव के मजदूर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए।
- फोटो : Jind
डाहौला गांव में सोमवार को मनरेगा मजदूरों ने सुबह दस बजे जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दो घंटे तक काम बंद रखा। मजदूरों ने आरोप लगाया कि मेट और सहायक रोजगार खुद कार्य स्थल पर नहीं आते और कुछ अन्य लोगों को उनकी देखभाल के लिए भेजते हैं। ये खुद तो काम करते नहीं ऊपर से उनको परेशान करने के साथ ज्यादा काम करवाते हैं। मेट इन लोगों से बिना काम करवाए ही फर्जी हाजिरी लगाता है।
सूचना मिलने पर मनरेगा के अलेवा खंड अधिकारी विनोद कुमार इन मजदूरों के पास गए। जहां पर मजदूरों ने एक शिकायत पत्र एडीसी के नाम खंड मनरेगा अधिकारी अलेवा को दिया। इसमें उन्होंने बताया कि सैकड़ों मजदूर प्रतिदिन कार्य करने के लिए आते हैं। कार्य स्थल पर गांव में तैनात मेट व सहायक रोजगार खुद कभी नहीं आते। आधा दर्जन लोग इस काम की निगरानी के लिए लगा रखे हैं। यह उन पर दबाव बनाकर परेशान करते हैं। मजदूरों ने बताया कि मेट व सहायक द्वारा फर्जी लोगों कि हाजिरी लगाकर उनके खातों से जबरदस्ती पैसे निकलवाले का दबाव बनाते हैं। मजदूर जब इस तरह कि बात का विरोध करते है तो सहायक द्वारा उनका आगामी मिसटरोल में नहीं दिया जाता।
मनरेगा खंड अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मजदूरों की तरफ से शिकायत मिली है। शिकायत की जांच की जाएगी। मजदूरों को आश्वासन दिलाया गया है कि उनको नाजायज परेशानी नहीं होने दी जाएगी।