फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MNREGA workers protested against the new bill.

Jind News: मनरेगा मजदूरों ने नए बिल के विरोध में किया प्रदर्शन

Wed, 17 Dec 2025 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
MNREGA workers protested against the new bill.
17जेएनडी13: विरोध प्रदर्शन करते हुए मनरेगा मजदूर। स्रोत : मजदूर।
नरवाना। मनरेगा मजदूर यूनियन ने बुधवार को नए बिल के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला संयोजक सतबीर सिंह के नेतृत्व में मजदूरों ने आंबेडकर भवन से एसडीएम कार्यालय नरवाना तक रोष प्रदर्शन किया। मजदूरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद मजदूरों ने सिरसा सांसद कुमारी शैलजा के नाम एसडीएम नरवाना के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मनरेगा कानून की जगह जो नया बिल संसद में विचाराधीन है वह मजदूर हितों के खिलाफ है। यूनियन ने सांसद से इस बिल का विरोध कर निरस्त कराने की मांग की। प्रदर्शन में सुरेश कुमार, सरोज देवी, कृष्ण कुमार, राजेश, शमशेर, अमन, राजो देवी मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed