फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MLA Sandeep Chahal will get a grand entrance gate constructed at the Khatu Shyam temple.

खाटू श्याम मंदिर में विधायक बनवाएंगे भव्य प्रवेश द्वार : संदीप चहल

Sat, 31 Jan 2026 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
MLA Sandeep Chahal will get a grand entrance gate constructed at the Khatu Shyam temple.
30जेएनडी23: संदीप चहल, सुरेंद्र खरकभूरा को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित करते हुए। स्रोत श्रद्धाल
जींद। खापड़ गांव स्थित खाटू श्याम मंदिर में द्वादशी का पर्व मनाया गया। आस-पास के क्षेत्र से श्रद्धालुओं ने पहुंच कर विधि विधान से पूजा-अर्चना की। बाबा के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
विज्ञापन

भाजपा कसूहन मंडल संयोजक संदीप चहल बड़ौदा, मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा पहुंचे। मंदिर परिसर में लगे भंडारे में 51 हजार रुपये सहयोग देने के साथ-साथ विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री के माध्यम से मंदिर का भव्य गेट निर्माण कराने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

द्वादशी पर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया। माघ माह की द्वादशी पर यहां मेला लगता है। चहल ने कहा कि सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने से खाटू श्याम बाबा मनोकामना पूरी करते है। हारे का सहारा भी उन्हें कहा जाता है। निरंतर समय-समय पर पूजा-अर्चना कर मंदिर वो आते रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रृंगार सेवा समिति की तरफ से भंडारा, सेवा सेवक समिति की तरफ मेले की देखरेख व्यवस्था बनाई गई। इस मौके पर जसमेर बड़ौदी, हैप्पी शर्मा, अशोक जैन, अनूप अग्रवाल, शीशपाल शास्त्री, दीपक अत्री, गौरव, संदीप अग्रवाल, बीरा खापड़ा, जयभगवान भौंगरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed