{"_id":"69726b6ca8f08e6f8109575c","slug":"mla-ramkumar-gautam-will-hoist-the-tricolor-flag-in-safidon-jind-news-c-199-1-jnd1010-147362-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सफीदों में विधायक रामकुमार गौतम फहराएंगे तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सफीदों में विधायक रामकुमार गौतम फहराएंगे तिरंगा
विज्ञापन
22जेएनडी03: गणतंत्र दिवस की रिहर्सल करते हुए पुलिस जवान। स्रोत प्रशासन
जींद। उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर कार्यक्रमों की तैयारी चल रही है। पुलिस प्रशासन की परेड टुकड़ी और स्कूली बच्चे रामलीला मैदान में पीटी शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम का अभ्यास कर रहे हैं। 24 जनवरी को अंतिम फूल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी।
एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने बताया कि 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सफीदों विधानसभा के विधायक रामकुमार गौतम बतौर मुख्य अतिथि ध्वज फहराएंगे और परेड़ की सलामी लेंगे।
उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों की ओर से देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों अभ्यास करवाया जा रहा है। समारोह के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से झांकियां निकाली जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में युद्ध वीरांगना एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। तहसीलदार राजेश गर्ग की उपस्थिति में विभिन्न शिक्षण संस्थानों की ओर से सांस्कृतिक एवं देशभक्ति के कार्यक्रमों की रिहर्सल की गई।
उन्होंने आमजन से अपील की और कहा कि वे भी इस राष्ट्रीय पर्व में भागीदारी सुनिश्चित करें और राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं। इस दौरान उप निरीक्षक संदीप, पुलिस प्लाटून कमांडर अमित, जेएमएम एसएस प्रिंसिपल डॉ. योगेंद्र, लेक्चरर सुरेंद्र दुग्गल, अशोक कुमार और विद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहीं।