फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MLA Meets Traders at Public Interaction Program

Jind News: जनसंवाद कार्यक्रम में व्यापारियों से मिले विधायक

Thu, 28 May 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
MLA Meets Traders at Public Interaction Program
28जेएनडी19-जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों के बीच बैठे विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री। स्रोत कार्यकर्
उचाना। जनसंवाद कार्यक्रम के तहत उचाना मंडी में सुरेश गर्ग उचाना खुर्द के प्रतिष्ठान पर वीरवार को विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री पहुंचे। इस दौरान मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा, आढ़ती सतपाल अत्री, रामनिवास करसिंधु भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गेहूं के सीजन में जो धर्मकांटा हाईवे स्थित अतिरिक्त मंडी में विधायक ने लगवाया है, बेहतर उठान व्यवस्था हुई है।
विज्ञापन

गेहूं के सीजन में किसी तरह की परेशानी किसान, आढ़ती को नहीं हुई। विधायक ने कहा कि छात्तर सब यार्ड, हाईवे स्थित अतिरिक्त मंडी में धर्मकांटे लग चुके हैं। ये बेशक छोटे काम नजर आते हो लेकिन इसका फायदा किसान, आढ़तियों को बहुत होता है। अब कपास मंडी में जो धर्मकांटा वर्षों से बंद है उसकी जगह धर्मकांटा जल्द लगेगा इसको लेकर टेंडर जारी होगा।
विज्ञापन

इस तरह के आयोजन निरंतर समय-समय पर होंगे ताकि आमजन, व्यापारियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को जाना जा सकें। विधायक ने खुद के साथ-साथ सरकार की कार्यप्रणाली के बारे में पूछा तो हर किसी ने कहा कि वो विधायक की कार्यप्रणाली, सरकार से पूरी तरह से खुश है। ऐसी सरकार, ऐसा विधायक नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed