{"_id":"5f1099458ebc3e635f5722c9","slug":"mla-examines-tube-quality-of-water-soil-was-coming-jind-news-rtk5643496172","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने जांची ट्यूबवेल के पानी की गुणवत्ता, आ रहा था मिट्टीयुक्त पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने जांची ट्यूबवेल के पानी की गुणवत्ता, आ रहा था मिट्टीयुक्त पानी
विज्ञापन
ट्यूबवेल के पानी की जांच करते जींद के विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।
- फोटो : Jind
विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने वीवार को जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के मेकैनिकल डिविजन के चीफ इंजीनियर के साथ शहर के ट्यूवबेलों के पानी की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान कई ट्यूबवेल के पानी में अधिक मिट्टी मिली, जिस पर विधायक ने अधिकारियों को स्वच्छ पानी सप्लाई करने के निर्देश दिए।
विधायक ने हरियाणा विधानसभा की जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, सड़क एवं भवन निर्माण, बिजली तथा सिंचाई विभाग की सब्जेक्ट कमेटी के सदस्य हैं। हरियाणा विधानसभा की कमेटी कक्ष में जनस्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की उपस्थिति में हुई बैठक में विधायक द्वारा जींद शहर की पेयजल सप्लाई की समस्या को उठाया था। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग को दिशा-निर्देश दिए गए थे की विभाग अपनी कमी को पूरा करते हुए जींद की जनता को स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाएं। उसी दौरान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र कुमार ने विभाग के चीफ इंजीनियर को निर्देश दिए कि विधायक की मौजूदगी में विभाग द्वारा लगाए गए नए सभी नए ट्यूबवेल की जांच करेंगे और उसकी रिपोर्ट कमेटी के समक्ष पेश करेंगे। इस पर वीरवार को विभाग के चीफ इंजीनियर द्वारा मौका मुआयना किया गया। इसमें पाया गया कि वास्तव में पेयजल सप्लाई के पानी में पंप से मिट्टी निकल रही है। विभाग के चीफ इंजीनियर असीम खन्ना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द इन पंपों की जांच कर स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाएं।
विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिले, इसके लिए वे लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। उनका प्रयास है कि शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल सप्लाई नियमित व साफ हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना वे अपनी जिम्मेदारी समझते हैं और लोगों को परेशानी नहीं आने देंगे।