फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Missing Praveen's body found in Sirsa branch canal

चार दिन पहले गायब हुए 25 वर्षीय युवक का सिरसा ब्रांच नहर में मिला शव

Sat, 15 Oct 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Missing Praveen's body found in Sirsa branch canal
नरवाना। चार दिन से गायब गांव हथो निवासी 25 वर्षीय युवक प्रवीण का शव शुक्रवार दोपहर को नरवाना के पास सिरसा ब्रांच नहर में मिला। परिजन व पुलिस ने शव को बाहर निकला। पुलिस ने नागरिक अस्पताल नरवाना में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। युवक प्रवीण नरवाना के एक निजी अस्पताल में काम करता था।
विज्ञापन

प्रवीण के पिता दुलीचंद ने बताया कि उसका बेटा प्रवीण नरवाना के एक निजी अस्पताल में काम करता था। मंगलवार सुबह वह घर से अस्पताल में जाने के लिए निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। जब उन्होंने पता किया तो बताया गया कि प्रवीण शाम को अस्पताल से छह बजे निकल गया था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब प्रवीण के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि प्रवीण की अंतिम लोकेशन सिरसा ब्रांच नहर की है। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से सिरसा ब्रांच नहर में प्रवीण की तलाश की। शुक्रवार दोपहर बाद गोताखोरों को प्रवीण का शव नहर में मिला। जहां पर शव मिला उसके पास ही प्रवीण का साइकिल, बैग व मोबाइल फोन भी मिले। दुलीचंद के अनुसार प्रवीण तैरना नहीं जानता था। पुलिस ने फिलहाल इतिफाकिया कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। नरवाना शहर थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed