{"_id":"68e164bee34bcc90e4042e28","slug":"missing-jind-student-found-in-hansi-suspect-seen-with-him-in-barwala-jind-news-c-199-1-jnd1010-141992-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जींद से लापता छात्र हांसी में बरामद, बरवाला में साथ दिखा संदिग्ध व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जींद से लापता छात्र हांसी में बरामद, बरवाला में साथ दिखा संदिग्ध व्यक्ति
विज्ञापन
04जेएनडी17 : पांच दिन से लापता छात्र परिजनों के साथ। स्रोत परिजन
जींद। पांच दिन से लापता जींद के डीएवी स्कूल का 17 वर्षीय छात्र पुलकित सिंगला शुक्रवार देर रात हांसी में सकुशल मिल गया है। दो दिन पहले पुलकित को बरवाला में देखा गया था जहां सीसीटीवी फुटेज में उसके साथ एक संदिग्ध व्यक्ति भी दिखाई दिया था। यह फुटेज सामने आने के बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई थी।
न्यू हाउसिंग बोर्ड निवासी एडवोकेट नवीन सिंगला का बेटा पुलकित 29 सितंबर को डीएवी स्कूल पढने गया था जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। पुलकित उस समय स्कूल यूनिफॉर्म में था। परिवार की शिकायत पर जींद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और विभिन्न स्थानों की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की।
शुक्रवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक जो पुलकित जैसा दिखता है हांसी में देखा गया है। जींद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और पुलकित को अपनी सुरक्षा में ले लिया। देर रात पुलिस पुलकित को लेकर सिविल लाइन थाना जींद पहुंची तो और वहां पिता नवीन सिंगला ने जैसे ही अपने बेटे को देखा तो गले लगाकर फूट फूट कर रोने लगे।
विज्ञापन
आरोपी ने की छात्र के साथ मारपीट
राजकुमार गोयल ने बताया कि बच्चा अभी सदमे में है और पूरी जानकारी नहीं दे पा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलकित ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की। उसे खाना तक नहीं दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।