फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Minor was taken to cafe and taken off his clothes, video uploaded on Instagram

Jind News: कैफे ले जाकर नाबालिग के कपड़े उतरवाए, वीडियो इंस्टाग्राम पर किया अपलोड

Sun, 03 Dec 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 03 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Minor was taken to cafe and taken off his clothes, video uploaded on Instagram
जींद। युवक एक काॅलोनी की नाबालिग को गोहाना रोड पर स्थित एक कैफे में ले गया। वहां उसे निर्वस्त्र कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी ने बाद में आपत्तिजनक फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर डाल दिए। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी के व्यक्ति ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी अप्रैल में उसकी लगभग 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर गोहाना रोड स्थित एक कैफे में ले गया। वहां उसने उसकी बेटी के कपड़े उतरवाए और उसका वीडियो बना लिया। बाद में उसका फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी उसकी बेटी को जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गया और उसे बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपी ने इंस्टाग्राम पर उसकी बेटी के फोटो और वीडियो अपलोड कर दिए। जांच अधिकारी सुमन ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर पॉक्सो, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed